एक्सप्लोरर

Hamirpur Crime: व्यापारी पर हमला करने वाला आरोपी तीन महीने बाद गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

Hamirpur Crime News: हमीरपुर में टायर व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपी महेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने महेंद्र यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

Criminal Arrested in Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा में हाइवे पर एक टायर व्यापारी के ऊपर जानलेवा हमले का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने शातिर आरोपी को अपने शिकंजे में ले लिया है. एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर महेंद्र यादव नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. काफी समय से फरार चल रहे महेंद्र यादव पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. महेंद्र यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

टायर व्यापारी पर हमले का मामला 25 जून की शाम का है. मौदहा में हाइवे पर टायर शोरूम के मालिक अंकित शिवहरे पर उधार में टायर ना देने पर चार युवकों ने हमला कर दिया था. हमले में महेंद्र ने अंकित पर गोली चला दी थी. हालांकि हमले में अंकित बाल-बाल बच गए थे. पीड़ित अंकित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच के साथ आरोपी महेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था. मगर वह पकड़ में नहीं आया. जिस पर पुलिस ने महेंद्र सिंह यादव के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया.

तमंचा बरामद
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों के अलावा एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी. गुरुवार को कस्बे के नेशनल रोड मुर्गी फार्म के पास से उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- यूपी का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव, EVM और DM से रहना होगा सावधान

Chardham Yatra 2021: पुष्कर सिंह धामी का एलान- 18 सितंबर से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन शर्तों का करना होगा पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget