एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में पुलिसकर्मी नहीं मनाते हैं जन्माष्टमी, पचरुखिया कांड की यादें गमगीन कर देती हैं

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिसकर्मी आज भी पचरुखिया कांड को नहीं भूले हैं. ये घटना याद करते ही पुलिसकर्मियों के चेहरे गमगीन हो जाते हैं. बीते 26 साल से यहां के पुलिसकर्मी जन्माष्टमी का उत्सव नहीं मनाते हैं.

कुशीनगर. पूरे देश में धूमधाम से मनाने जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार का नाम आते ही कुशीनगर पुलिस कर्मियों के चेहरे पर दुख का भाव उभर आता है. 29 अगस्त 1994 को चर्चित पचरुखिया कांड की याद ताजा होते ही पुलिस कर्मियों की रूह कांप जाती है. रात में नाव से बांसी नदी पार करने के दौरान जंगल दस्युओं ने पुलिस कर्मियों पर बम फेंकने के साथ ताबड़तोड़ 40 राउंड गोलियां बरसाईं थीं. इसमें तरयासुजान एसओ अनिल पांडेय, कुबेरस्थान एसओ राजेंद्र यादव समेत छह पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे. इनके अलावा नाविक की मौत होने के साथ चार पुलिस कर्मी घायल हुए थे. इस कांड के बाद कुशीनगर पुलिस उनकी शहादत में जनपद बनने के 25 साल से पुलिस लाइन समेत सभी थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार नहीं मनाती है.

पचरुखिया कांड की खौफनाक यादें

देवरिया जनपद से अलग होकर कुशीनगर जनपद का 13 मई 1994 को पडरौना जिले का सृजन हुआ था. नया जनपद बनने के बाद पहले साल जिले भर के पुलिस कर्मियों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर जोरदार उत्साह रहा. पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियों पर जोरों पर चल रही थी कि 29 अगस्त 1994 को पडरौना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जंगल दस्यु बेचू मास्टर व रामप्यारे कुशवाहा उर्फ सिपाही आदि पचरूखिया के ग्राम प्रधान राधाकृष्ण गुप्त के घर डकैती डालकर उनकी हत्या का योजना बना रहे हैं.

तत्कालीन कोतवाल योगेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी सूचना एसपी बुद्धचंद को दी. एसपी ने कोतवाल को थाने में मौजूद फोर्स के अलावा मिश्रौली डोल मेला में लगे जवानों को लेकर मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया. एसपी ने एसओ तरयासुजान अनिल पांडेय को इस अभियान में शामिल होने का आदेश दिया.

बदमाशों की धर पकड़ के लिए सीओ पडरौना आरपी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में सीओ हाटा गंगानाथ त्रिपाठी, दरोगा योगेंद्र सिंह, आरक्षी मनिराम चौधरी, रामअचल चौधरी, सुरेंद्र कुशवाहा, विनोद सिंह व ब्रह्मदेव पांडेय को शामिल किया गया, जबकि दूसरी टीम में एसओ तरयासुजान अनिल पांडेय के नेतृत्व में एसओ कुबेरस्थान राजेंद्र यादव, दरोगा अंगद राय, आरक्षी लालजी यादव, खेदन सिंह, विश्वनाथ यादव, परशुराम गुप्त, श्यामा शंकर राय, अनिल सिंह व नागेंद्र पांडेय की टीम साढे़ नौ बजे बांसी नदी किनारे पहुंचे. वहां पता चला कि जंगल दस्यु बदमाश पचरूखिया गांव में हैं. तो पुलिसकर्मियों ने नाविक भुखल को बुलाकर डेंगी नाव से उस पार चलने को कहा.

भुखल ने दो बार में डेंगी से पुलिस कर्मियों को बांसी नदी के उस पार पहुंचाया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिलने पर पहली खेप में सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मी नदी इस पार वापस आ गए. दूसरे खेप में डेंगी पर सवार होकर चले पुलिस टीम की नाव पर बीच नदी में पहुंचने पर बदमाशों ने बम चलाकर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया. बदमाशों की गोली से नाविक भुखल व सिपाही विश्वनाथ यादव घायल हो गए. नाविक को गोली लगने से डेंगी अनियंत्रित होकर पलट गई.

डाकुओं ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

इससे नाव सवार सभी पुलिसकर्मी नदी में गिर गए. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ 40 राउंड फायर किया. सीओ सदर आरपी सिंह ने वायरलेस से इसकी सूचना एसपी को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची फोर्स ने डेंगी सवार पुलिसकर्मियों की खोजबीन की. इस कांड में एसओ तरयासुजान अनिल पांडेय, एसओ कुबेरस्थान राजेंद्र यादव, तरयासुजान थाने के आरक्षी नागेंद्र पांडेय, पडरौना कोतवाली के आरक्षी खेदन सिंह, विश्वनाथ यादव व परशुराम गुप्त शहीद हो गये तथा नाविक भुखल भी मारा गया. इस कांड में दरोगा अंगद राय, आरक्षी लालजी यादव, श्यामा शंकर राय व अनिल सिंह घायल हो गए.

घटनास्थल पर पुलिस के हथियार व कारतूस बरामद तो हुए लेकिन अनिल पांडेय की पिस्तौल अब तक नहीं मिल सकी है. तत्कालीन डीजीपी ने भी घटना स्थल का दौरा कर मुठभेड़ की जानकारी ली थी. इसके बाद कुशीनगर पुलिस पिछले 26 साल से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नहीं मनाती है.

एसपी विनोद मिश्रा कहते हैं कि पचरुखिया कांड के बाद से शहीद हुए पुलिसकर्मियों की शहादत में कुशीनगर पुलिस जन्माष्टमी का त्यौहार नहीं मनाती है. यह शहादत पुलिसकर्मियों की सच्ची श्रद्धांजलि है.

ये भी पढ़ें.

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा- टेस्टिंग बढ़ाए जाने से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी

पीएम मोदी को सीएम योगी ने बताए यूपी में कोरोना संक्रमण के हालात, प्रदेश में 33 लाख से ज्यादा लोगों की हुई जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget