एक्सप्लोरर

पीलीभीत: बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने खुद पर करवाया था हमला, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

यूपी के पीलीभीत में एक शख्स पर गोली चलाई गई थी और वह घायल हो गया था. लेकिन अब पुलिस ने मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इसके तहत, भाई ने बहन के प्रेमी को फंसाने के लिये पूरा प्लान बनाया था.

पीलीभीत: अपनी बहन को प्रेमी से दूर करने के लिए भाई ने अपने दोस्त से ही अपने ऊपर हमला करवाया था, और इसका आरोप अपनी बहन के प्रेमी सहित तीन लोगों पर लगाया. पुलिस ने घायल की शिकायत पर घटना वाले दिन प्रेमी और उसके भाई को हिरासत में ले लिया था. लेकिन जांच पड़ताल में पूछताछ के बाद जो बात सामने आई, उसने पुलिस को चौंका दिया. पुलिस का कहना है कि, अपनी बहन को प्रेमी से दूर करने के लिए उसके भाई ने इस घटना को अपने दोस्त के साथ मिलकर खुद ही अंजाम दिया.

ये था पूरा मामला

दरअसल एक मार्च को थाना गजरौला क्षेत्र में एक गोली कांड हुआ था, जिसमें प्रमोद को गोली लगी थी और प्रमोद की शिकायत पर पुलिस ने बिठौरा के रहने वाले राकेश और राजेश को हिरासत में ले लिया था. पुलिस ने राकेश और राजेश से पूछताछ की, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली कि राकेश का प्रमोद की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा है. जो कि प्रमोद और उसके परिवार को पसंद नहीं था. जिससे परेशान होकर प्रमोद ने अपने दोस्त हरीश के साथ इस गोलीकांड का प्लान किया और राकेश और उसके भाई राजेश को फंसा दिया. लेकिन मामले की जानकारी के होने के बाद कल रात राकेश और राजेश को थाना गजरौला पुलिस ने छोड़ दिया और घायल प्रमोद को निगरानी में ले लिया. लेकिन प्रमोद अभी इस घटना को मानने को तैयार नहीं है. वहीं, पुलिस की हिरासत में प्रमोद के दोस्त हरीश ने इस पूरे मामले को कबूल किया है और हरीश के पास से अवैध असलहा भी पुलिस को बरामद हो गया है.

प्रमोद ने खुद को गोली मारी

मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि, प्रमोद ने खुद गोली मारी है. ये एक प्लान के तहत किया गया था. लेकिन मामला भाई-बहन और प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, इसलिए पूरी तरीके से घटना की वजह को नहीं बता रहे हैं, लेकिन प्रमोद को निगरानी और हरीश की गिरफ्तारी घटना की पुष्टि कर रही है.

पहले ही दिन से मामला संदिग्ध 

पुलिस घटना वाले दिन से ही इसे संदिग्ध मान रही थी, लेकिन प्रमोद के दोस्त हरीश ने मीडिया को घटना के बारे में कुछ और बताया था. लेकिन आज पुलिस कस्टडी में कुछ और कह रहा है और अपना गुनाह कबूल कर रहा है. ऐसा पुलिस का कहना है. वहीं, आज भी प्रमोद जिला अस्पताल में भर्ती है, लेकिन खुलासे के बाद से पुलिस की निगरानी में है. प्रमोद का कहना है कि, उसकी लड़ाई हुई थी, जिसमें उस पर गोली चलाई गई. इस मामले से उसकी बहन का कोई मतलब नहीं है, चाहे मेरी बहन से जाकर पूछ लें.

वहीं, पुलिस की माने तो प्रमोद ने ही इस पूरी घटना को प्लान करके अंजाम दिया था और साजिश के तहत अन्य लोगों को फंसा रहा था. इस मामले में पुलिस खुलकर कुछ नहीं बता रही है. वहीं, प्रेमी के परिजन भी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. प्रमोद लगातार घटना से इंकार कर रहा है.

ये भी पढ़ें.

बॉलिवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने चमोली आपदा पीड़ितों के लिये दिये 19 लाख रुपये, सीएम ने जताया आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget