एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में मतदान कर्मचारी की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, इस वजह से हुआ था मर्डर

Auraiya: यूपी के औरैया में मतदान कर्मचारी की मौत मामले को पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक शादी से इनकार करने की वजह से लड़की के भाई ने उसकी हत्या की थी.

Auraiya Murder: यूपी के औरैया में 20 फरवरी को मतदान (Auraiya Voting) से पहले निर्वाचन कर्मचारी की हत्या मामले को 48 घंटे में ही सुलझा लिया है. औरैया में तीसरे चरण में 20 तारीख को वोटिंग हुई थी. इन चुनाव में दिनेश कुमार की ड्यूटी अजीतमल थाना क्षेत्र के हलोआ गांव में लगी थी. दिनेश रात को अपने साथियों के साथ मतदान स्थल पर आया था जिसके बाद वो साथियों के साथ खाना खाने की बात चला गया और सुबह नहीं लौटा. पुलिस के मुताबिक शादी से इनकार करने की वजह से उसकी हत्या हुई.

चुनाव में लगी थी मृतक की ड्यूटी

दिनेश कुमार का शव अजीतमल कोतवाली इलाके के हलौआ में ही मिला था जहां चुनाव में उसकी ड्यूटी लगी थी. लेकिन वो सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा. इस बीच पुलिस को खबर मिली हरौला गांव खेतों में एक शव मिला है, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसकी पहचान दिनेश के रूप में हुई. शव के मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई थी. परिवारवालों ने उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इसके लिए एसओजी टीम के साथ पुलिस की टीम को गठित कर पूरे मामले की जांच सौंप दी. 

48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर ही हत्या का खुलासा कर दिया. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि दिनेश कुमार रघुनाथपुर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी का रहने वाला था. मृतक प्राथमिक विद्यालय अलीपुर थाना बिधूना में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात था. 20 फरवरी को विधानसभा निर्वाचन में अजीतमल के पोलिंग बूथ संख्या 18 पर ड्यूटी करने आया था. 19 फरवरी की शाम वह खाना खाने के लिए गया था. लेकिन सुबह तक वह जब डयूटी स्थल पर नही पहुँचा तो साथियों ने दिनेश के गायब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी.

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

परिवार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी जांच पुलिस की दो टीमों को सौंपी गई. एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से कुछ लोगों को चिन्हित किया. 22 फरवरी की रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में मोहित कुमार, प्रदीप कुमार, सत्यवीर और राजेश को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस को इनके पास से दो मोटरसाइकिल, एक मफलर और एक शॉल भी बरामद की है.  

शादी से इनकार करने पर की हत्या

अभिषेक वर्मा ने बताया कि मृतक दिनेश आरोपी मोहित की बुआ का बेटा है और वो अपने ननिहाल में रहता था. दिनेश का मोहित की बहन के साथ संबंध था. दोनों परिवारों के बीच शादी की बात भी हुई लेकिन बाद में दिनेश ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया. जिससे नाराज होकर मोहित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया. चुनाव से पहले उन्होने योजनाबद्ध तरीके से उसे पार्टी के बहाने बुलाया और फिर मफलर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. 
 
ये भी पढें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget