एक्सप्लोरर

Baghpat: सिपाही को गोली मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, हालत नाजुक

बागपत में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस के एक सिपाही को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी बदमाश वहां से फरार हो गए.

Police Constable Shot in Bhagpat: यूपी के बागपत जिले में बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं. बदमाश पुलिस पर भी हमला करने से भी नहीं घबरा रहे हैं. जिले में पुलिसकर्मी पर हमले का मामला सामने आया है. बाइक सवार बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, सिपाही पर फायरिंग (Firing in Baghpat) की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. पुलिस के हाथ अभी खाली हैं.

सिपाही पर फायरिंग का मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र का है. घायल सिपाही अरुण कुमार खेकड़ा में डायल-112 पर तैनात है. बताया जा रहा है कि अरुण कुमार पुलिस लाइन से देर रात बाइक पर अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे. अरुण जब खेकड़ा-बंदपुर मार्ग पर पहुंचे तो बंदपुर गांव के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछा करते हुए उन पर बार गोली चला दी. सीने में गोली लगने के बाद सिपाही वही पर गिर गए. जबकि वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए.

गाजियाबाद में चल रहा घायल सिपाही का इलाज
मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर हालत में घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. एसपी नीरज कुमार जादौन ने अस्पताल में घायल सिपाही का हाल जाना. उपचार के बाद सिपाही को हायर सेंटर के  लिए रेफर कर दिया. उनका उपचार गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में हो रहा है जहां सिपाही की हालत स्थिर बनी है.

Baghpat: सिपाही को गोली मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, हालत नाजुक

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
वहीं, घटना के बाद आईजी मेरठ प्रवीण कुमार, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. पूरे जिले में अपराधियों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा किया गया है.

ये भी पढ़ें:

UP: बंदरों से बचने के लिए बीजेपी नेता की पत्नी ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Varanasi: अदालत ने आदेश के बावजूद अजय राय को नहीं मिली सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget