एक्सप्लोरर

हैरान रह गये एडीजी साहब, पुलिसकर्मी नहीं कर सका रायफल लोड-अनलोड

एडीजी रेलवे पीयूष आनंद सुरक्षा व्यवस्था देखने मुरादाबाद पहुंचे थे. लेकिन उन्होंने जो यहां देखा वो हैरान करने वाला था.

मुरादाबाद: मुरादाबाद की राजकीय रेलवे पुलिस लाइन में निरीक्षण करने पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे पीयूष आनंद उस वक्त हैरान रह गए जब वहां तैनात पुलिसकर्मियों से उन्होंने राइफल को लोड व अनलोड करने के लिए कहा, लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मी राइफल को अनलोड करने की कोशिश करता रहा लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ. तब वहां खड़े एक दूसरे पुलिस अधिकारी ने पुलिसकर्मी से राइफल लेकर उसको अनलोड किया. 

निरीक्षण करने पहुंचे थे एडीजी रेलवे 

रेलवे पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष आनंद 15 अगस्त से पहले आतंकी खतरे को देखते हुए रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने मुरादाबाद के राजकीय रेलवे पुलिस पुलिस लाइन पहुंचे. पुलिस लाइन में पहले ADG साहब को सलामी दी गई. सलामी के बाद ADG साहब पुलिस लाइन का निरीक्षण करने लगे. इसी दौरान वहां खड़े पुलिसकर्मी से उन्होंने उसके कंधे पर टंगी राइफल को अन लोड करने के लिए कहा, लेकिन पुलिसकर्मी राइफ़ल अनलोड नहीं कर पाया, तो वहां खड़े दूसरे अधिकारी ने उस राइफल की मैगजीन निकाल ली, लेकिन पुलिस कर्मी फिर भी कुछ नहीं कर पाया, तब वहां खड़े तीसरे पुलिसकर्मी ने राइफल के नाल पर लगी संगीन को निकाल लिया, इसके बाद फिर वही पुलिसकर्मी राइफल को अनलोड करने की कोशिश करने लगा लेकिन वो फ़िर भी राइफ़ल को अनलोड नहीं पाया. 

आखिरकार नहीं कर पाया रायफल लोड अनलोड

तब ADG साहब ने उससे खुद ोकहा कि, पहले चेंबर तो चेक करो, लेकिन वह पुलिसकर्मी चेंबर चेक करने में भी नाकाम रहा. तब एडीजी साहब ने उससे कहा कि, राइफल को खोलना जोड़ना जानते हो ? तब उस पुलिसकर्मी ने इनकार में सर हिला दिया. ADG ने वहां खड़े दूसरे पुलिसकर्मी से भी यही सवाल पूछा उसने भी ना में सर हिला दिया. इसके बाद ADG साहब को अंदाजा हो गया कि पुलिसकर्मी राइफ़ल को खोलना जोड़ना नहीं जानते हैं और मीडिया भी सामने खड़ी है इसीलिए वो बिना कुछ कहे आगे बढ़ गये.

एडीजी ने दी सफाई

मीडिया से बात करने के दौरान जब मीडिया कर्मियों ने एडीजी पीयूष आनंद से पुलिसकर्मियों की इस लापरवाही पर सवाल किया तो उन्होंने अपने ही विभाग के पुलिसकर्मियों का यह कहकर बचाव किया कि, हां सुधार की आवश्यकता है, एक दो आदमी हथियार को खोलना जोड़ना भूल जातें हैं या फ़िर किसी सीनियर को सामने देखकर हड़बड़ा जाता है.

ये भी पढ़ें.

मिट्टी खोद रही महिलाएं ढेर में दबीं, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीन को बचाया गया एक की मौत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget