एक्सप्लोरर

हरिद्वार: अमेजन के स्टोर में काम करनेवाला ही निकला चोर, 24 घंटे के भीतर पुलिस का लाखों की चोरी का खुलासा

हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। कनखल इलाके में अमेजन के स्टोर से हुई 13 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही कर दिया

हरिद्वार, एबीपी गंगा। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में स्थित अमेजन डिलीवरी ऑफिस से 13 लाख की बड़ी चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। इस चोरी की घटना में पुलिस ने एक आरोपी समीर शेख को गिरफ्तार किया है और तीन आरोपी अभी फरार चल हैं। पुलिस जल्द इन आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की गई रकम 7 लाख रुपये से ऊपर नगद और चोरी में इस्तेमाल की गई इको स्पोर्टस कार भी बरामद की है। इस चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए थे और क्षेत्र के कई सीसीटीवी कैमरे की वायर भी काट दी थी।

24 घंटे में ही पुलिस को इस चोरी की घटना में बड़ी कामयाबी हाथ लगी। एसएसपी सेंथिल अबूदाई कृष्णराज का कहना है कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली अमेजम डिलीवरी ऑफिस में ताला तोड़कर लगभग 12 लाख रुपए नगद और सामान चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे । एसएसपी ने बताया कि तुरंत इस मामले में टीम का गठन किया गया और हमारे द्वारा 24 घंटे के अंदर ही इस मामले का खुलासा कर दिया गया। इसमें मुख्य आरोपी समीर शेख को गिरफ्तार किया गया है, और उसके पास से सात लाख से ऊपर कैश और चोरी किए गए सामान के साथ चोरी में इस्तेमाल की गई इकोस्पोर्ट कार भी बरामद की है। इस घटना को अंजाम देने वाले अभी तीन आरोपी और हैं जो भी फरार चल रहे हैं। उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी इसी स्टोर में दो महीने पहले कार्यकर्ता था और दो दिन पहले ही दोबारा नौकरी पर आया था। इनके द्वारा पहले पूरी रेकी की गई और उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल इनके अपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।

अमेजन डिलीवरी ऑफिस में हुई चोरी की घटना के बाद एसएसपी द्वारा इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कनखल थाना अध्यक्ष हरि ओम चौहान को लाइन हाजिर किया गया था और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया था। एसएसपी सेंथिल अबूदाई कृष्णराज एस का कहना है कि हम हर घटना पर एसओ और एसएचओ को लाइन हाजिर करेंगे तो वह सही तरीके से कार्य नहीं कर पाएंगे। मेरे द्वारा जो कल कार्रवाई की गई है एसओ को लाइन हाजिर किया गया है वह सिर्फ इस घटना के लिए नहीं किया गया इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी थीं। इस कारण मेरे द्वारा लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई हर पुलिस का जवान कोशिश करता है कि उनके क्षेत्र में कोई भी ऐसी घटना ना हो और अगर घटना होती है तो तुरंत उसका खुलासा किया जाए और इसमें कॉन्स्टेबल से लेकर एसएसपी तक इसी मकसद से काम करते हैं।

अमेजन डिलीवरी ऑफिस में कार्य करने वाला ही समीर शेख इस चोरी की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी निकला और पुलिस ने 24 घंटे में ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा कर दिया मगर अभी भी इस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। अब देखना होगा पुलिस कब तक इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget