एक्सप्लोरर

मेरठ: पुलिस ने सुलझाया दोहरे हत्याकांड का रहस्य, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में दो युवतियों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.

Double Murder in Meerut: मेरठ के सरधना में दो युवतियों की हत्या के राज से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है. पुलिस ने वारदात में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की मानें तो एक दिलजले आशिक ने मोहब्बत में मात खाने के बाद अपनी प्रेमिका और उसकी सहेली को अपने दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था. परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सरधना इलाके की है. कुछ दिन पहले यहां नाले में दो लड़कियों के शव बरामद किए गए थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी. दोनों लड़कियों की पहचान हिना और अफसाना के रूप में हुई. दोनों मेरठ की ही रहने वाली थी. हिना और अफसाना रिश्तेदार थी. छानबीन में पता चला कि दोनों नोएडा में नौकरी करती थी. नेहा और अफसाना की नोएडा में गुमशुदगी दर्ज थी. परिजन दोनों को तलाश रहे थे. शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा उनकी शिनाख्त कराई गई.

प्रेम प्रसंग में हुआ था विवाद
पुलिस ने दोनों लड़कियों के कातिलों का पता लगाने की कोशिश की. जांच के दौरान पता चला कि अफसाना का गौरव त्यागी नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने वाला गौरव आशिकी में कर्जदार हो गया था. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. अफसाना ने एक बार तो गौरव को थाने भिजवा दिया था. अफसाना से खुन्नस खाए गौरव ने बदला लेने की ठान ली थी. उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली.

गौरव अपने दोस्त को लेकर अफसाना से मिलने के लिए मेरठ पहुंचा. अफसाना अपनी रिश्तेदार हिना के साथ थी. गौरव और उसके दोस्त ने दोनों को कार में घंटों तक घुमाया. इसके बाद गौरव ने पहले हिना को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया. फिर घंटे भर बाद अपनी प्रेमिका अफसाना की भी गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी दोनों लड़कियों की हत्या कर शव को नाले में फेंककर और फरार हो गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वारदात में शामिल कार को भी बरामद कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

UP: विपक्ष ने की BJP को घेरने की तैयारी, 'जन आशीर्वाद यात्रा' के मुकाबले 'भाजपा हटाओ यात्रा' होगी शुरू

उपलब्धियों से भरा है IPS लक्ष्मी सिंह का जीवन, डकैतों और दुर्दांत अपराधियों का किया है एनकाउंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget