एक्सप्लोरर

बहुचर्चित आदित्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ढाबे पर खाने को लेकर हुआ था विवाद

ढाबे पर खाने को लेकर हुए विवाद में आदित्य नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायबरेली, एबीपी गंगा। बहुचर्चित आदित्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न संगठन लगातार सक्रिय थे। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमों को लगाया था। फिवहाल पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है लेकिन,चार से पांच आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

बता दें कि बीते नौ अक्टूबर को महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी आदित्य सिंह उर्फ रवि अपने दोस्तों के साथ रतापुर स्थित सोमू ढाबे में खाना खाने गया था। यहां खाने को लेकर युवकों और ढाबा संचालक सुरेश यादव व अर्कित यादव के बीच झड़प हुई थी। मामला तूल पकड़ा और सभी ढाबा कर्मचारियों ने मिलकर लाठी-डंडों और सरियों से पिटाई शुरू कर दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।

आदित्य व उसके दोस्तों ने समझा कि मामला गंभीर है इसलिए वे लोग वहां से भाग निकले। लेकिन ढाबे के कर्मचारियों व मालिक ने आदित्य उर्फ रवि का स्कॉर्पियो व सफारी गाड़ी से पीछा किया। हरचंदपुर के गढ़ीखास गोदाम के पास दोनों गाड़ियों में एक गाड़ी ने आदित्य को ओवरटेक किया जबकि दूसरी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी पुष्टि विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ की टीम ने भी की है।

गिरने के बाद आरोपी ढाबा कर्मचारियों ने उसको बुरी तरह पीटा और सड़क किनारे फेंक दिया। जब लाश मिली तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और सबूतों के आधार पर सोमू ढाबा के मालिक व अन्य कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी महाराजगंज विनीत सिंह के नेतृत्व में चार टीमें गठित कीं और खुलासे के लिए लगा दी। घटना के पांचवें दिन पुलिस की मेहनत रंग लाई और मिल एरिया थाना क्षेत्र के डिघिया के पास से सुरेश यादव के साथ छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आदित्य की हत्या के बाद जिले के दर्जनों संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर इंसाफ की मांग की थी। लगातार जनपद के हर हिस्से में जस्टिस फॉर रवि। सोमू ढाबा बंद करो, योगी बाबा न्याय करो जैसे स्लोगन के साथ धरने होते रहे। लोग सोमू ढाबा के मालिक, उनके बेटे अर्कित यादव सहित अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करते रहे इतना ही नहीं सोमू ढाबा को गिराने तक की मांग की गई।

फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश यादव सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। उधर ढाबे के निर्माण में गड़बड़ी की जांच लगभग पूरी हो चुकी है, जिसे लेकर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget