एक्सप्लोरर

30 बीघा जमीन और अवैध संबंध... बरेली में दोहरे हत्याकांड के सात आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Bareilly Crime News: बरेली में दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है. मामला 30 बीघा जमीन और अवैध संबंधों से जुड़ा था.

Bareilly Murder Mystery: बरेली की बहेड़ी थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के पीछे जमीन और अवैध संबंध का मामला सामने आया है. घटना के 8 दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि दोहरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड मृतक राजेश के बेटे का साला सूर्या है. सूर्या ने अपनी मां, बहन और दोस्तों के साथ मिलकर राजेश की हत्या की थी. पहचान उजागर होने के डर से राजेश के दोस्त रोहिताश की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी.

एसपी देहात राजकुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को खगाई नागर रोड़ पर राजेश और रोहिताश के गोली लगे शव मिले थे. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी. पुलिस की शुरुआती जांच में ही अवैध संबंध और प्रॉपर्टी विवाद का मामला संज्ञान में आया था, लेकिन कोई सबूत न होने के कारण पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पाई. 

उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद पुलिस के अफसरों को मुखबिर के जरिए सूचना मिली के मृतक राजेश के एक महिला से अवैध संबंध है. अवैध संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उसने महिला की बेटी की शादी अपने बेटे से करा दी. फिर कुछ दिन बाद मृतक राजेश ने अपनी पुत्रवधू के साथ भी संबंध बना लिए. अवैध संबंधों के कारण आए दिन परिवार में झगड़ा होता रहता था. 

आपसी झगड़े को निपटाने के लिए राजेश ने करोड़ों रुपये की अपनी 30 बीघा जमीन अपनी पुत्रवधू रचना के नाम वसीयत कर दी. पुत्रवधू के नाम जमीन की वसीयत होने के बाद राजेश और उसके बेटे में अनबन रहने लगी. परिवार के कहने पर राजेश अपनी वसीयत को बदलकर 30 बीघा जमीन अपने बेटे रवि के नाम करने का प्लान बना रहा था. जैसे ही यह बात राजेश की पुत्रवधू रचना और उसकी मां को पता चली तो उन्होंने राजेश की हत्या का प्लान बना लिया. इसमें रचना के भाई सूर्या को भी शामिल किया. सूर्या ने अपने 6 दोस्तों की मदद से राजेश की हत्या का प्लान बनाया. 

2 अक्टूबर को जब राजेश अपने मित्र रोहिताश के साथ लकड़ी बेचकर वापस अपने गांव आ रहा था तभी सूर्या ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजेश की हत्या कर दी. राजेश के दोस्त ने जब हमलावरों को पहचान लिया तो उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दे डाली जिसके बाद सूर्या और उसके साथियों ने रोहिताश की भी गोली मारकर मौके पर ही हत्या कर दी और फरार हो गए. 

चार आरोपी फरार
पुलिस ने बताया कि मामले में चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

लखीमपुर हिंसा को लेकर बीजेपी में बढ़ी हलचल, स्वतंत्र देव सिंह दिल्ली पहुंचे, ताजा हालात पर चर्चा संभव

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य और संजीव आर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget