एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: एनकाउंटर के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार, पेट्रोल पंप से लूटा कैश बरामद

ग्रेटर नोएडा में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गोलीबारी में दो बदमाश घायल भी हुए हैं.

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाशों को धर दबोचा है. मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलीबारी भी हुई. पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल भी हो गए. बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने हाल ही में पेट्रोल पंप पर कर्मियों से लाखों रुपये लूट लिये थे. इस लूट के बाद पुलिस को इन बदमाशों की सरगर्मी से तलाश थी. पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया कैश और बुलेट बाइक बरामद की है.

दरअसल, पुलिस को इन बदमाशों की इलाके में होने की जानकारी मिली थी. बदमाशों की सूचना मिलने के बाद शनिवार रात एसओजी टीम व सूरजपुर कोतवाली पुलिस टीम ने जुनपत के पास घेराबंदी की. पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैर में लग गई, जिसके बाद उन्हें गिरफअतार कर लिया. इसके अलावा पुलिस ने तीन और बदमाशों को भी अपने शिकंजे में ले लिया. पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए करीब 6 लाख रुपये, तमंचे और दो बुलेट बाइक बरामद की है.

पूर्व कर्मचारी ने रची थी लूट की साजिश पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अलावा बीते दिनों एक व्यापारी से भी डेढ़ लाख रुपये लूटे थे. गोली से घायल बदमाशों की पहचान बृजेश गुर्जर व सनी उर्फ चंद्रकांत के रूप में हुई है. वहीं अन्य तीन बदमाश बिजेंद्र गुर्जर, विकास व सुनील सिसोदिया हैं. पुलिस ने बताया कि विकास पेट्रोल पंप का पूर्व कर्मचारी है. उसने ही लूट की साजिश रची थी और बदमाशों तक रकम की जानकारी पहुंचाई थी. लूट की रकम में से 30 फीसदी रकम उसको मिली थी.

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 8 जनवरी को बदमाशों ने सूरजपुर में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 8 लाख रुपये लूट लिए थे. घटना के बाद इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें:

हिस्ट्रीशीटर अजय पाल के घर चला बुलडोजर, मिनटों में ध्वस्त हुआ 10 करोड़ का आलीशान मकान

विकास दुबे पर बन रही फिल्म पर पत्नी ऋचा ने जताया एतराज, भेजा कानूनी नोटिस

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget