एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी में युवती को शादी का झांसा देकर कराया धर्मांतरण, पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी

Kaushambi News: कौशांबी में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती का धर्म परिवर्तन करा कर उसकी शादी किसी दूसरे शख्स से कर दी. मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण के बाद धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेमी के बहकावे में आकर युवती साल भर पहले अपनी शादी के एक दिन पहले भाग गई थी. प्रेमी उसे अपने मामा के घर लेकर गया. लगभग एक महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा. उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाने लगा. युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया. लेकिन प्रेमी, उसके भाई और मामा ने दूसरे युवक से शादी करा दिया.

युवती अपनी जान बचाने के लिए युवक के साथ शादी कर कड़ा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने लगी. उधर युवती के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोखराज थाना में दर्ज करा दी. पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि शादी का झांसा देकर प्रेमी, उसके भाई और मामा ने युवती का धर्म परिवर्तन कराकर दूसरे युवक से शादी करा दिया. पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो हकीकत से पर्दा उठ गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी, उसके भाई और मामा को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

कोखराज थाना क्षेत्र की युवती का रसूलपुर काजी गांव निवासी मो. अस्सान रजा उर्फ हसन पुत्र मो. स्वाले से प्रेम संबंध हो गया. युवती परिजनों की नजर से बचकर अपने प्रेमी से मिलती थी. काफी दिनों तक दोनों के बीच रिश्ता कायम रहा. इस बीच युवती की शादी उसके परिजनों ने बिरादरी के युवक से तय कर दी.

युवती ने अपने प्रेमी से दूसरी जगह शादी होने की बात बताई. युवक ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया. युवती अपनी शादी के ठीक एक दिन पहले जून 2020 को घर से भाग गई. प्रेमी उसे लेकर मूरतगंज बाजार अपने मामा मोहम्मद अतीक के घर पहुंचा. जहां पर मामा ने दोनों को पनाह दे दी. इसके बाद निकाह करने से पहले युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाने लगा. 

जब युवती ने धर्म परिवर्तन करने से मना किया तो उसे बंधक बना लिया. महीने भर युवती को बंधक बनाकर रखा गया था. आखिर में युवती ने जान बचाने के लिए धर्म परिवर्तन करने का फैसला कर लिया. प्रेमी के बड़े भाई मो. मुस्तफा और मामा मो. अतीक ने धर्म परिवर्तन करा दिया. युवती का आरोप है कि उसकी शादी प्रेमी मो. अस्सान रजा से नहीं कराई गई. बल्कि प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा निवासी गुलाम गौस उर्फ रतीभान सरोज से निकाह करा दिया गया.

इस युवक ने भी वर्ष 2014 में हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था. युवती को धमकी दी गई कि यदि किसी को मामले की जानकारी दी तो जान से मार दिया जाएगा. इसके बाद युवती अपनी जान बचाने के लिए गुलाम गौस के साथ निकाह कर कड़ा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने लगी.

इधर युवती के परिजनों ने उसकी खोजबीन जारी रखी लेकिन जब वह नहीं मिली तो युवती के भाई ने कोखराज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी. छानबीन के दौरान पता चला कि रसूलपुर काजी गांव के एक युवक ने अपने भाई और मामा के साथ मिलकर एक युवती का धर्म परिवर्तन कराया था.

इसके बाद उसकी किसी दूसरे युवक से शादी करा दी. पुलिस ने जब युवती को बरामद किया तो उसने हकीकत बता दी. जिसे सुनने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी मोहम्मद अस्सान, उसके बड़े भाई मोहम्मद मुस्तफा और मामा मोहम्मद अतीक को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस गिरफ्ता में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसके बाद उनके खिलाफ धर्म परिवर्तन सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. वहीं युवती का मेडिकल कराया जा रहा है. इसके बाद उसका न्यायालय में बयान भी कराया जाएगा. एसपी राधेश्याम ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि युवती को शादी का झांसा देकर अपहरण कर धर्मपरिवर्तन कराया गया है. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा. अभी युवती का कोर्ट में बयान होगा. इसके बाद धाराओं में और भी परिवर्तन होगा.

इसे भी पढ़ेंः

यूपी में हिंदुओं को भी चुनाव लड़ाएगी AIMIM, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सबको बराबर भागीदारी देंगे

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर हमला, कहा- 'डबल इंजन के दोनों ड्राइवर भाग गये हैं'

यह भी देखेंः 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget