एक्सप्लोरर

Police Alankaran Samaroh: आतंकियों और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करके हुए सम्मान के हकदार, डीजी से लेकर सिपाही तक को मिले पदक

UP Police: पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने फर्ज के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा दी. पुलिस अलंकरण समारोह (Police Alankaran Samaroh) में सीएम योगी ने 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया है. 

UP Police Alankaran Samaroh: देश और प्रदेश की सुरक्षा और जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फर्ज के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा दी. आतंकियों (Terrorists) से लोहा लिया तो अपराधियों (Criminals) को भी धूल चटाई. सामाजिक कार्यों में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को पुलिस अलंकरण समारोह (Police Alankaran Samaroh) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 पुलिस कर्मियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया था.

जेल और फायर सर्विस में डीजी के पद पर तैनात आनंद कुमार को 11 मार्च 1993 में गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के 3 आतंकियों को गिरफ्तार करने के लिए पदक से सम्मानित किया गया. एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को 2 जुलाई 2019 को मुजफ्फरनगर कोर्ट में दारोगा की हत्या कर भागे कुख्यात अपराधी रोहित उर्फ सांडू और राकेश यादव को एनकाउंटर में ढेर करने के लिए पदक से सम्मानित किया गया. उनके साथ मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव, प्रतापगढ़ के एसपी सतपाल भी सम्मानित किए गए. वाराणसी रेंज के आईजी एसके भगत को 19 अप्रैल 2006 में मुंबई के मलाड इलाके में कुख्यात अपराधी फिरदौस उर्फ जावेद को मुठभेड़ में ढेर करने के लिए पदक दिया गया. मुठभेड़ में उनके साथ सम्मानित होने वालों में रिटायर्ड आईजी विजय भूषण, विजिलेंस में तैनात एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी और मऊ के डीएसपी धनंजय मिश्रा भी शामिल थे. लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह को मिशन शक्ति अभियान के बेहतरीन क्रियान्वयन और समन्वय के लिए सम्मानित किया गया.

डीजी से लेकर सिपाही तक को मिले पदक
पुलिस अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री का उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक हर साल स्वतंत्रता दिवस पर 5 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाता है लेकिन कोरोना काल की वजह से वर्ष 2019, 2020 और 2021 के स्वतंत्रता दिवस पर ये आयोजन नहीं हो सका था. इसलिए, मुख्यमंत्री ने तीनों वर्ष के 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कल उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिए.

इन्हें किया गया सम्मानित 
वर्ष 2019 के लिए मुख्यमंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक डीजी जेल और फायर सर्विस आनंद कुमार, प्रयागराज रेंज के आईजी कविंद्र प्रताप सिंह, एसटीएफ नोएडा में तैनात एएसपी राजकुमार मिश्र, जौनपुर के दारोगा आदेश त्यागी और चंदौली के सिपाही बृजेश कुमार को दिया गया. वर्ष 2020 के लिए डीजी ट्रेनिंग डॉ राजेंद्र पाल सिंह, एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में बतौर एसीपी तैनात डॉ अर्चना सिंह, एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही और अलीगढ़ के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार को ये पदक मिला. जबकि, वर्ष 2021 के लिए वाराणसी जोन के एडीजी बृजभूषण, लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह, मुरादाबाद की डीएसपी सुश्री इंदु सिद्धार्थ, एसटीएफ के इंस्पेक्टर चैंपियन लाल और एसटीएफ नोएडा में तैनात आरक्षी रितु कुमार को ये पदक दिया गया.

वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में डीजी जेल और फायर सर्विस आनंद कुमार, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव, प्रतापगढ़ के एसपी सतपाल, मुजफ्फरनगर के दारोगा प्रवेश कुमार, अजय कुमार और आरक्षी विनीत कुमार कपासिया के साथ ही कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, एटीएस के एएसपी राजेश साहनी को मरणोपरांत उनकी पत्नी शालिनी साहनी, एटीएस के आरक्षी अतहर अहमद, अविनाश कुमार, विकास यादव, महेंद्र पाल व फहीम मियां शामिल थे. वाराणसी रेंज के आईजी एसके भगत, रिटायर्ड आईजी विजय भूषण, विजिलेंस में तैनात एसपी अरविंद चतुर्वेदी, मऊ के एसपी धनंजय मिश्रा, जौनपुर के एसपी अजय कुमार साहनी, सीतापुर के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, आजमगढ़ के आरक्षी अवधेश सिंह, बांदा के एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह, एसटीएफ के दारोगा विनय कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी भानु प्रताप सिंह, आरक्षी यशवंत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, एसटीएफ के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही, आगरा के इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही, हाथरस के दारोगा अमित कुमार, एसटीएफ के दारोगा शैलेंद्र कुमार, मेरठ के सिपाही लोकेश भाटी और मेरठ के आरक्षी एकांत यादव को मरणोपरांत उनकी पत्नी अंशु यादव को भी पदक देकर सम्मानित किया गया.

मुख्यमंत्री ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से भी अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया. स्वतंत्रता  दिवस वर्ष 2018 के लिए रिटायर्ड आईजी स्व संजय कक्कड़ की पत्नी जयश्री कक्कड़ ने पदक ग्रहण किया. रिटायर्ड डीएसपी धीरेंद्र कुमार धवन, रिटायर्ड दारोगा प्रदीप सिंह, रिटायर्ड दारोगा सूर्य कुमार त्रिवेदी, रिटायर्ड मुख्य आरक्षी ललितेन्द्र कुमार पांडे को भी पदक दिया गया. गणतंत्र दिवस वर्ष 2019 के लिए रिटायर्ड आईजी ओंकार सिंह, रिटायर्ड दारोगा सुंदरलाल, चंद्रशेखर कौशिक, फूल सिंह और महेंद्र सिंह, स्वतंत्रता दिवस वर्ष 2019 के लिए जौनपुर मैं तैनात डीएसपी रणविजय सिंह, रिटायर्ड दारोगा नरेश बाबू दीक्षित, अरुण कुमार मिश्रा और रिटायर्ड प्लाटून कमांडर शोभराती खान को पदक दिया गया जबकि गणतंत्र दिवस 2020 के लिए एडीजी पीएसी अजय आनंद, एडीजी रेडियो मुख्यालय सुनील कुमार गुप्ता, बस्ती रेंज के आईजी अनिल कुमार राय, रेडियो मुख्यालय की डीआईजी सुनीता शर्मा, रिटायर्ड दारोगा गणेश कुमार त्रिवेदी और सुरेंद्र नारायण तथा स्वतंत्रता दिवस 2020 के लिए रिटायर्ड आईजी सुभाष सिंह बघेल, गाजियाबाद में तैनात सहायक रेडियो अधिकारी राजकुमार सिंह, रिटायर्ड आरआई मोहम्मद सगर सिद्दीकी, रिटायर्ड रेडियो के दारोगा नंदन सिंह और निर्मल चंद्र अवस्थी तथा मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार को मुख्यमंत्री ने पदक दिया.

ये भी पढ़ें:   

Manish Gupta Death Case: मीनाक्षी गुप्ता ने कहा परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं आरोपी, जान का है खतरा

Mahant Ashish Giri Death: सीबीआई जांच के दायरे में आ सकता है एक और महंत की संदिग्ध मौत का मामला, जानकारी जुटा रही है जांच एजेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
Embed widget