एक्सप्लोरर

PM SVANidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना क्या है? कितना मिलेगा लोन? कैसे करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस

PM Svanidhi Yojana Online Application: देश की इकॉनमी को और मजबूत करने के साथ ही महामारी की चंगुल से निकालने के लिए केंद्र सरकार ने साल 2020 में PM स्ट्रीट वेंडर की आत्मनिर्भर निधि योजना शुरू की थी.

PM SVANidhi News: समाज के अलग-अलग वर्गों को ध्यान में रखते हुए देश की इकॉनमी को और मजबूत करने के साथ ही मेहनतकश लोगों को  महामारी की चंगुल से निकालने के लिए केंद्र सरकार ने साल 2020 में पीएम स्ट्रीट वेंडर की आत्मनिर्भर निधि (PM Svanidhi) योजना शुरू की थी.

इस योजना के जरिए रेगुलर रिपेमेंट पर 7% की दर से ब्याज सब्सिडी के साथ 10,000 रूपए तक की किफायती वर्किंग कैपिटल के लोन की सुविधा भी मिलती है.

इस योजना में रेहड़ी-पटरी वालों को लोन पर कोई अतिरिक्त भुगतान करने की जरूरत नहीं है. इस योजना के तहत लोन देने वाली संस्थाओं को पोर्टफोलियो के आधार पर ग्रेडेड गारंटी कवर मिलती है. यह लोन लेने के लिए आपको कोई गारंटी नहीं देनी होगी यानी कोई भी चीज गिरवी नहीं रखनी होगी.

50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स तक पहुंचने का लक्ष्य

  • इसके तहत 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स तक पहुंचने का लक्ष्य है.
  • इस लोन के वह स्ट्रीट वेंडर्स अप्लाई कर सकते हैं जो  24 मार्च, 2020 या उससे पहले  व्यवसाय कर रहे हैं.
  • स्ट्रीट वेंडर्स के समय पर रिपेमेंट करने से दूसरी और तीसरी किश्त में 20,000 रूपए और 50,000 रूपये का लोन मिल सकता है.
  • योजना के तहत डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति माह 100 रूपए की दर से डिजिटल लेनदेन करने पर स्ट्रीट वेंडरों को 1,200 रूपए तक का कैश बैक भी मिलता है.
  • हालांकि इस योजना के लिए मार्च 2022 तक ही लोन ले सकते हैं. ऐसे में आप अगर यह लोन लेने के लिए इच्छुक हैं तो अभी ही अप्लाई कर दीजिए.

7 किस्तों में चुकाना होगा लोन

  • पेपर लेस लोन प्रॉसेसिंग के लिए एंड-टू-एंड सर्विस के तहत इंटीग्रेटेड आईटी प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है. योजना को संचालित करने के लिएएसआईडीबीआई को कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है.
  • इस योजना के तहत लोन लेने वालों को एक साल में सात किस्तों में चुकाना होगा. समय पर लोन रिपेमेंट करने वालों को 7% का सालाना ब्याज बतौर सब्सिडी ट्रांसफर होगा.

कैसे कर सकते हैं PM-Svanidhi के लिए अप्लाई?

  • अगर आप भी इस लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
  • वेबसाइट पर आपको ऊपरी हिस्से में ही 10 हजार, 20 हजार और सिफारिशी पत्र (Letter of Recommendation) के लिए आवेदन करने के लिंक मिल जाएंगे. 
  • वहां क्लिक कर के आप अपना फोन नंबर डालेंगे और फिर आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. हालांकि यह फोन नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.
  • असम और मेघालय के निवासियों के लिए इसी हिस्से में अलग से लिंक दिया गया है.

अब तक कितने लोगों को मिल चुका है लोन?

केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फर्स्ट टर्म लोन के लिए 42 लाख 95 हजार 319 योग्य आवेदन आए जिसमें से 32 लाख 8 हजार 594 को अनुमति दी जा चुकी है. वहीं 28 लाख 47 हजार 531 लोगों को लोन दिया भी जा चुका है जिसमें से 3 लाख 80 हजार 856 लोगों ने लोन चुका दिया है.

वहीं सेकेंड टर्म लोन के लिए 1 लाख 61 हजार 527 योग्य आवेदन आए और 1 लाख 16 हजार 281 को अनुमति प्रदान की गई है. वहीं 93 हजार 314 लोगों को लोन मिल भी चुका है.

यह भी देखें

PM Modi Rare Pics: देखिए प्रधानंत्री Narendra Modi की वो रेयर तस्वीरें जो आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी

PM Modi Education: गुजरात के Vadnagar में चाय भी बेची, फिर कहां से हुई स्कूलिंग? कितनी पढ़ाई कर पाए पीएम मोदी? जानिए एजुकेशनल डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget