एक्सप्लोरर

Agra News: पीएम ग्रामीण आवास योजना में हुआ बड़ा बदलाव, सर्वे कराकर बैठकों में लाभार्थियों का होगा चयन

UP News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में बदलाव हुए है. पात्र व्यक्तियों के चयन के लिए पीएम आवास योजना की प्रत्येक चरण पर प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी. जरूरतमंद को सर्वे में शामिल किया जाएगा.

Agra News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में बदलाव हुआ है, अब जो व्यक्ति 2018 के सर्वे में अपात्र हो गए थे. अब वो भी व्यक्ति पीएम आवास योजना का लाभ ले सकेंगे. पात्र व्यक्तियों के चयन हेतु पीएम आवास योजना की प्रत्येक चरण पर प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी. पात्र, निराश्रित, वास्तविक हकदार, जरूरतमंद को सर्वे में शामिल किया जाएगा. वर्ष 2018 के सर्वे में दो पहिया वाहन, फ्रिज, आवेदन कर्ता के परिवार के किसी सदस्य की 10 हजार प्रतिमाह कमाने नियम को हटाया गया है. अब 2024 के सर्वे में 15 हजार तक की धनराशि को सर्वे में शामिल किया गया है.  

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत दो पहिया वाहन, फ्रिज, दो कमरों के आवास स्वामी तथा 15 हजार कमाने वाले भी अब पात्रता की श्रेणी में होंगे. योजना के तहत ग्राम स्तर पर सर्वे कराकर खुली बैठकों में पात्र लाभार्थियों चयन किया जाएगा. ग्राम, विकास खंड एवं जनपद स्तर पर लाभार्थियों का सत्यापन कर लाभ दिया जाएगा. योजना मे पारदर्शिता एवं अपात्रों की छंटनी के लिए हर स्तर पर निगरानी की व्यवस्था होगी. 

क्या बोली सीडीओ प्रतिभा सिंह
सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि चयन तथा चिन्हीकरण के मानक में बदलाव हुए है. चयन की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा करते हुए शासन द्वारा पात्रता शर्तों में बदलाव करते हुए आवेदनकर्ता या उनके परिवार का कोई सदस्य रुपये 15 हजार प्रतिमाह तक कमा रहा हो तो वह भी योजना के लिए पात्र है. जबकि पहले यह सीमा 10 हजार रुपए थी. इसके अलावा दो पहिया वाहन, फ्रिज, दो कमरों के आवास स्वामी को भी पात्रता श्रेणी में रखा गया है .पहले उन्हें अपात्रता श्रेणी में रखा गया था.

बैठक की होगी फोटोग्राफी
इसके अतिरिक्त आश्रयविहीन परिवार, बेसहारा भीख मांग कर जीवनयापन करने वाले परिवार, हाथ से मैला ढोने वाले परिवार, आदिम जनजातीय समूह से सम्बन्धित परिवारों और वैधानिक रूप से मुक्त कराये गये बंधुआ मजदूरों को भी पात्रता श्रेणी में रखा गया है. इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में तीन दिन पूर्व बैठक के सम्बन्ध में नोटिस निर्गत कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बैठक में गाँव के लोग प्रतिभाग करें. बैठक की फोटोग्राफी कराकर इसे एलबम के रूप में जनपद स्तर पर संरक्षित किया जायेगा. 

योजना की जानकारी रजिस्टर में होगी दर्ज
खण्ड विकास अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत की बैठक की प्रतिभागिता हेतु स्वयं को या अपने अधीनस्थ सहायक विकास अधिकारियों को नामित करेंगे. इस रजिस्टर को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी चयन-2024 रजिस्टर कहा जायेगा. योजना मे चयन से जुड़ी प्रत्येक पहलू की जानकारी इस रजिस्टर में दर्ज की जाएगी. ग्रामीणों को इस योजना में हुए बदलाव के लिए जागरूक किया जाएगा. जिसके लिए अधिकारी समय समय पर ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार करेंगे. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस योजना का लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें: यूपी में नौकरियों की बहार, अगले 6 महीनों में 40,000 पदों पर होगी भर्ती, CM योगी का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी
'सपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा
'सपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा
'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात

वीडियोज

रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget