एक्सप्लोरर

Varanasi News: 17 दिसंबर को दो दिवसीय काशी दौरे पर पहुंचेंगे पीएम मोदी, वाराणसी को मिलेगी 900 करोड़ की सौगात

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर से एक बार फिर काशी दौरे पर आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने इसे लेकर जानकारी दी है.

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर से एक बार फिर काशी दौरे पर आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा संभावित दो दिवसीय हो सकता है. जहां एक तरफ तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार काशी आ रहे हैं और उनके आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की तैयारी की है. वहीं दूसरी तरफ वाराणसी शहर को प्रधानमंत्री मोदी 900 करोड़ से अधिक फ्लाई ओवर, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं.

17 दिसंबर से प्रधानमंत्री मोदी का संभावित काशी दौरा

भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि 'प्रधानमंत्री मोदी 17 दिसंबर से अपने दो दिवसीय संभावित दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं. सबसे पहले वह दोपहर के बाद काशी पहुंचकर नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रदर्शनी और अन्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे,  नगर के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे. 

इसके बाद वाराणसी के नमो घाट स्थित काशी तमिल संगमम-2 के कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन वाराणसी के उमरहां स्थित सर्वेवेद मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां मंदिर के सदस्यों से  बातचीत भी करेंगे. वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने भी कहा कि हम काफी दिनों से प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से संबंधित तैयारी को पूर्ण कर रहे थे. दिसंबर महीने में उनके आगमन को लेकर सभी प्रोजेक्ट कार्य लगभग पूरी किए जा चुके हैं.

सेवापुरी विधानसभा में बड़ी जनसभा

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिल्ली पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि 'अगले दिन 18 दिसंबर को वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा में एक बड़ी जनसभा की तैयारी है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह प्रथम काशी दौरा है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं. सेवापुरी विधानसभा में होने वाले बड़ी जनसभा में स्थानीय विधायकों, कार्यकर्ताओं  के साथ-साथ भारी संख्या में लोग उमड़ेंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी को सुनेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे.'

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: मायावती ने अपने ही सांसद को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता, BSP के फैसले के पीछे क्या रहीं वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget