एक्सप्लोरर

UP News: पीएम मोदी आज देंगे गोरखपुर को करोड़ों की सौगात, इन परियोजनाओं का करेंगे शिल्यान्यास

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र 6 मार्च को गोरखपुर कैंट और गोरखपुर कैंट से वाल्‍मीकिनगर तक लगभग 96 किलोमीटर रेल लाइन दोहरीकरण का शिलान्‍यास करेंगे. इससे ट्रेनें कम समय में अपने गंतव्य पहुंच जाएंगी.

Gorakhpur News: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 6 मार्च को बिहार के पश्चिमी चंपारण के बेतिया से गोरखपुर कैंट और गोरखपुर कैंट से वाल्‍मीकिनगर तक लगभग 96 किलोमीटर रेल लाइन दोहरीकरण का शिलान्‍यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मध्‍याह्न 12 बजे बेतिया पहुंचेंगे. वे यहां पर 8700 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं का शिलान्‍यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे. पूर्वोत्‍तर रेलवे ने आयोजन की तैयारियों को पूरा कर लिया है. उनके आगमन को भव्‍य बनाने के लिए अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक जी-जान से जुटे हैं.   

पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 6 मार्च को बेतिया में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का कार्यक्रम है. वहां पर गोरखपुर कैंट रेलवे स्‍टेशन से वाल्‍मीकिनगर रेलवे स्‍टेशन की डबलिंग का कार्य किया जाना है. इस प्रोजेक्‍ट पर 1120 करोड़ रुपए खर्च होने हैं. इसके बन जाने से जो उत्‍तर भारत के शहर और नगर हैं, उससे पूर्वोत्‍तर राज्‍यों से अच्‍छी कनेक्टिविटी मिलेगी. कनेक्टिविटी तो पहले भी रही है. लेकिन गोरखपुर से नार्दन रेलवे और उत्‍तर भारत की ओर सभी लाइनें डबल लाइन हो चुकी हैं. 

रोजगार के अवसरों में होगा इजाफा
इसी प्रकार वा‍ल्‍मीकिनगर से पूर्वोत्‍तर की ओर जाने वाले रूट पर डबल लाइन हो चुकी है. उन्‍होंने बताया कि सिर्फ गोरखपुर कैंट से वाल्मीकिनगर के बीच सिंगल लाइन सेक्‍शन रहा है. ऐसे डबल लाइन करने के लिए ये परियोजना स्‍वीकृ‍त हुई है. इसके लिए टेंडर भी हो चुका है. इसके शिलान्‍यास होते ही कनेक्टिविटी दोहरी होगी. इसके साथ ही अच्‍छी कनेक्टिवी मिलेगी और काम शुरू होने से रोजगार का सृजन भी होगा. 

इसमें गंडक नदी पर एक ब्रिज भी बनाया जाएगा. 32 लाख मानव दिवस का सृजन होगा. यहां पर यात्री ट्रेनों की मांग को पूरा किया जा सकेगा. क्‍योंकि लाइन की क्षमता इससे बढ़ जाएगी. इसमें मिट्टी और गिट्टी भराई के साथ रेलवे स्‍टेशन का विस्‍तार, प्‍लेटफार्म और पुल का निर्माण कार्य होगा.कप्‍तानगंज से पनियहवा तक निर्माण के लिए जल्‍द ही टेंडर कर लिया जाएगा. गंडक नदी पर करीब 854 मीटर लंबा पुल बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे पूरा किया जाएगा. 

गोरखपुर से वाल्मीकिनगर के बीच बनेंगे कई पुल
गोरखपुर से वा‍ल्‍मीकिनगर के बीच 16 बड़े और 38 छोटे पुल बनेंगे. कैंट, उनौला, पिपराइच, बोदरवार, कप्‍तानगंज, घुघली, सिसवा बाजार, पनियहवा, वाल्‍मीकिनगर सहित 10 क्रासिंग स्‍टेशन व महुअवा खुर्द और गुरलीराम गढ़वा हाल्‍ट स्‍टेशन बनेंगे. कुल 96 किलोमीटर दोहरीकरण में 89 किलोमीटर उत्‍तर प्रदेश और 6.05 किमी बिहार में निर्माण होगा. 

निर्माण कार्य शुरू करने के लिए रेल मंत्रालय ने बजट में 310 करोड़ रुपए का प्राविधान किया है. दोहरीकरण को पूरा करने के लिए 1120 करोड़ रुपए का बजट स्‍वीकृ‍त है. रेल मंत्रालय द्वारा 2019-20 में कैंट-वा‍ल्‍मीकिनगर रेलमार्ग के दोहरीकरण की स्‍वीकृति प्रदान की गई थी. तीन साल में दोहरीकरण के कार्य को पूरा करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है.

यात्रियों के समय की होगी बचत 
गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर दोहरीकरण हो जाने से उत्तर व पूर्वोत्तर को पूर्वी भारत के लिए एक नया वैकल्पिक रेल मार्ग मिल जाएगा. मालगाड़ियां और यात्री ट्रेनें कम समय में उत्तर भारत पंजाब से पूर्वी भारत आसाम के लबडिंग तक पहुंच जाएंगी. पंजाब से आसाम के बीच गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट ही दोहरीकरण से अछूता है.  पूर्वी भारत से उत्तर और पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी ही सुगम नहीं होगी, बल्कि गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और पश्चिमी चंपारण के लोगों को भी सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा. गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर 15 अतिरिक्त मालगाड़ियों और दर्जन भर यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा. गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर वर्तमान में करीब 35 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Meerut News: शादी से पहले स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में हुई थप्पड़बाजी, घराती-बरातियों में भी चले लात घूंसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget