एक्सप्लोरर

बाबा विश्वनाथ के दर्शन, देव दीपावली के भव्य आयोजन समेत कई कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

लॉक डाउन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पीएम वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के 6 लेन के चौड़ीकरण का लोकार्पण करेंगे.

वाराणसी: देव दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे अपने संसदीय क्षेत्र में देव दीपावली के आयोजन में शामिल होंगे. इसके अलावा वाराणसी- प्रयागराज राजमार्ग के छह लेन चौड़ीकरण का लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी वाराणसी में अपने संसदीय क्षेत्र में 50 किलोमीटर हवाई और 40 किलोमीटर सड़क मार्ग से दौरा करेंगे. पीएम मोदी पिछली फरवरी में वाराणसी आए थे, तब से लॉक डाउन के बाद वह अब पहली बार वाराणसी आ रहे हैं. प्रधानमंत्री का अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में ये 23 वां दौरा होगा. पीएम इस दौरान काशी में आज पौने 7 घंटे गुजारेंगे. साथ ही वे दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे.

पीएम के कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार है.

-पीएम दोपहर 2:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया वन फ्लाइट से पहुंचेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी का स्वागत करेंगे.

-दोपहर 3 बजे बाबतपुर से हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद के खजूरी जनसभा स्थल पहुंचेंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. यहां मोरी वाराणसी से हंडिया तक 6 लेन सड़क का लोकार्पण करेंगे.

-शाम 4.40 बजे सभा स्थल से हेलीकॉप्टर द्वारा पीएम डोमरी गांव पहुंचेंगे. शाम 5 बजे डोमरी क्षेत्र से क्रूज में सवार होकर गंगा के रास्ते ललिताघाट जायेंगे. ललिताघाट से उतरकर पीएम बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे. मंदिर में दर्शन पूजन के साथ विश्वनाथ कॉरीडोर के कार्यों का निरीक्षण करेंगे.

-पीएम मोदी शाम 5.30 बजे मंदिर परिसर से ललिताघाट क्रूज से राजघाट जाएंगे.

-शाम 5.40 बजे राजघाट पर देव दीपावली पर पहला दीपक जलाएंगे. राजघाट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

-शाम 6 बजे राजघाट के कार्यक्रम में मां गंगा की भव्य आरती देखेंगे.

-इसके बाद शाम 6: 15 बजे से 7:30 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद क्रूज पर सवार होकर गंगा के रास्ते अलग अलग घाटों पर देव दीपावली का भव्य नज़ारा देखेंगे. क्रूज से गंगा पार और चेतसिंह घाट पर आयोजित लेजर शो का नज़ारा देखेंगे.

-रात 8:20 बजे क्रूज से रविदास घाट पहुंच सड़क मार्ग से सारनाथ पहुंचेंगे पीएम. सारनाथ में पीएम अमिताभ बच्चन की आवाज में भगवान बुद्ध पर बने लाइट एंड साउंड कार्यक्रम को देखेंगे.

-रात 9.30 बजे सारनाथ से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें.

यूपी: बरेली से बीजेपी विधायक ने पीएम मोदी से की मांग, लव जिहाद पर कानून बनाकर पूरे देश में लागू किया जाये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget