एक्सप्लोरर

UP News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले पहले PM हैं नरेंद्र मोदी, मीराबाई के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

PM Modi Mathura Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने मथुरा में अपने संबोधन की शुरुआत राधे-राधे से की और पीएम ने जब जय श्री कृष्ण का उद्बोधन किया तो पलट के लोगों ने भी उनको राधे-राधे और जय श्री कृष्ण कहा.

PM Narendra Modi Mathura Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार (23 नंवबर) को मथुरा दौरे पर पहुंचे. पीएम मोदी मथुरा में ब्रज उत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं, मथुरा में मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव कार्यक्रम पूरे धूम धाम से मनाया जा रहा है. मथुरा पहुंचकर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर मीराबाई के नाम से एक डाक टिकट और एक 525 रुपये का सिक्का भी जारी किया. पीएम मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने कृष्ण जन्म भूमि दर्शन किए हैं. इसके पहले नरेंद्र मोदी साल 1991 में श्री कृष्ण जन्म भूमि चुके हैं, लेकिन उस वक्त वो बीजेपी के संगठन मंत्री थे.

पीएम मोदी ने मथुरा में अपने संबोधन की शुरुआत राधे-राधे से की और पीएम ने जब जय श्री कृष्ण का उद्बोधन किया तो पलट के लोगों ने भी उनको राधे-राधे और जय श्री कृष्ण कहा. पीएम ने कहा कि वह चुनाव के मैदान से इस भक्ति के मैदान में आ रहे हैं. उन्होंने ब्रज के दर्शन को अपना सौभाग्य बताया. उन्होंने कहा यहां वही आता जहां श्री कृष्ण और श्री जी बुलाते हैं. ये कोई साधारण धरती नहीं है. ब्रज लालजी और लाडली जी के प्रेम का साक्षात अवतार है. ये ब्रज ही है जिसके रज भी पूरे संसार में पूजनीय है. ब्रज की रज रज में राधा रानी है, यहां के कण कण में श्री कृष्ण हैं. उन्होंने कहा की विश्व की सभी तीर्थ यात्रा का लाभ अकेले ब्रज की यात्रा से मिल जाता है.

पीएम ने ब्रज और गुजरात का रिश्ता बताया

पीएम ने कहा कि मेरा यहां आना एक विशेष कारण भी है. उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण से लेकर मीराबाई तक ब्रज का और गुजरात का एक अलग ही रिश्ता रहा है. ये मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे. राजस्थान से आकर मथुरा वृंदावन में प्रेम की धारा बहने वाली संत मीराबाई ने भी अपना अंतिम जीवन द्वारका में ही बिताया. मीरा की भक्ति बिना वृंदावन के पूरी नहीं होती है.

Mathura News: मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी, डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का किया जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget