एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Accident: पीएम मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को किया फोन, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया अपडेट

Uttarkashi Tunnel Accident: पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से दिनभर में दो बार उत्तरकाशी के हादसे के बारे में बात की है और मजदूरों की स्थिति के बारे में पूछा है.

Uttarakhand News: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से उत्तरकाशी (Uttarkashi) के सिल्क्यारा में हुए हादसे में टनल (Tunnel) में फंसे श्रमिकों के बारे में जानकारी ली. सीएम धामी ने राहत और बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.

सीएम धामी ने पीएम मोदी को बताया कि उन्होंने खुद मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बचाव-कार्यों पर लगातार नजर रख रहे हैं. बचाव कार्य के लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था कर दी गई है. सीएम धामी ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है. अब तक प्रधानमंत्री दो बार मुख्यमंत्री से स्थिति की जानकारी ले चुके हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी सीएम धामी से बात कर चुके हैं. केंद्रीय एजेंसियां और एक्सपर्ट मौके पर मौजूद हैं.

इन राज्यों के श्रमिक हैं फंसे हुए
उत्तरकाशी आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से घटना को लेकर जानकारी शेयर की गई है जिसमें बताया गया है कि उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और ओडिशा के श्रमिक हैं. टनल में जमे मलबे को मशीनरी की मदद से युद्धस्तर पर हटाया जा रहा है. इसके अलावा श्रमिकों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया जा रहा है. 

बनाया गया है अस्थायी हैलीपैड
घटना से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्यालना के पास अस्थायी हैलीपैड बनाया गया है  और उसके अलावा राहत कार्य़ के लिए चिन्यालीसौड हेलीपैड को एक्टिव किया गया है. टनल में फंसे मजदूरों के परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. उधर, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी घटना की जानकारी मिलने पर मदद के लिए डेलिगेशन भेजने का फैसला किया है. टनल में झारखंड के 15 श्रमिक फंसे हुए हैं.

ये भी पढ़ें-  Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फंसे 40 मजदूरों की लिस्ट जारी, सबसे ज्यादा लोग इन दो राज्यों के, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget