एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फंसे 40 मजदूरों की लिस्ट जारी, सबसे ज्यादा लोग इन दो राज्यों के, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand Tunnel Collapse: जिला प्रशासन की ओर से टनल में फंसे 40 मजदूरों का ब्योरा दिया गया है. यह सभी मजदूर देश के अलग-अलग राज्यों के हैं. इनमें सबसे ज्यादा मजदूर यूपी और झारखंड के हैं.

Uttarakhand Tunnel Accident: उत्तरकाशी के बड़कोट में टनल में फंसे मजदूरों को तीस घंटे से ज्यादा का समय हो गया है. उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी आज रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने पहुंचे. टनल में चालीस मजदूर फंसे हुए हैं. इस बीच प्रशासन ने टनल में फंसे मजदूरों की सूची जारी की है. इनमें सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड से हैं. 

जिला प्रशासन की ओर से टनल में फंसे 40 मजदूरों का ब्योरा दिया गया है. यह सभी मजदूर देश के अलग-अलग राज्यों के हैं इनमें सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड के बताए जा रहे हैं, दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मजदूरों की संख्या है और तीसरे नंबर पर ओडिशा के मजदूर हैं. 

सबसे ज्यादा झारखंड के मजदूर
प्रशासन से जारी सूची के मुताबिक टनल में फंसे चालीस मजदूरों में से झारखंड के 15 मजदूर हैं, जबकि बिहार के 3 मजदूर बताए जा रहे हैं. इनके अलावा बंगाल के 4, उत्तराखंड के 2, हिमाचल का 1, उत्तर प्रदेश के 8, असम के 2, उड़ीसा के 5 मजदूर शामिल हैं. इन मजदूरों को टनल में फंसे हुए 30 घंटों से ज्यादा का समय हो गया है. 

एक तरह जहां वक्त की सुई आगे बढ़ रही हैं वहीं दूसरी तरफ रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया जा रहा है. टनल में एक सुराग बनाकर अंदर ऑक्सीजन पहुंचाई गई है और इन लोगों को खाना भी दिया जा रहा है. वहीं वॉकी-टॉकी की मदद से कुछ मजदूरों से संपर्क भी हुआ है. सभी मजदूर अभी सुरक्षित हैं. 

सीएम धामी घटनास्थल पर पहुंचे
सोमवार सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और इस पूरे मामले पर संज्ञान ले रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा. इसके लिए प्रयास जारी है. लगभग 200 लोगों की टीम इन लोगों को निकालने में लगी हुई है, जिसमें आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीम भी शामिल है.  

इन सभी लोगों की मदद से मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है. यह सभी 40 मजदूरों की सूची जिला प्रशासन के द्वारा जारी की गई है. ये सूची बढ़ भी सकती है. इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. सीएम धामी ने भी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकल जाए और इस पूरे मामले की बाद में एक जांच भी कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी में नदियों के रास्ते सस्ते सैर सपाटे का मिलेगा आनंद, योगी सरकार का बड़ा फैसला, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget