एक्सप्लोरर

Kumbh 2021: पीएम मोदी की अपील, कोरोना के कारण प्रतीकात्मक ही रखा जाए कुंभ

हरिद्वार में कुंभ के आयोजन के बीच कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं, कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद पीएम मोदी ने कुंभ को लेकर एक अपील की है.

नोएडा. उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ के आयोजन के बीच कोरोना विस्फोट हो गया. श्री पंच निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देव दास का कोरोना से निधन हो गया जबकि कई संत कोरोना पॉजिटिव हैं. हरिद्वार में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को लेकर पीएम मोदी ने कुंभ को लेकर अपील की है. पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण के कारण कुंभ को प्रतीकात्मक रखने की अपील की है. 

मोदी ने शनिवार को एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने बताया कि आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना. सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं. मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया. मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए. इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी."

पीएम से बातचीत के बाद बोले स्वामी अवधेशानंद
प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद स्वामी अवधेशानंद ने भी लोगों से भारी संख्या में कुंभ का स्नान करने के लिए हरिद्वार नहीं पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने का आग्रह किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं. जीवन की रक्षा महत पुण्य है. मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए नहीं आएं एवं नियमों का निर्वहन करें.’’

पीएम की अपील के बाद उन्होंने एबीपी न्यूज से कहा कि कुंभ खत्म नहीं हो रहा बल्कि स्नान प्रताकात्मक होगा. कुंभ में संतों का स्नान जारी रहेगा. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भारी संख्या में कुंभ स्नान के लिए ना जाएं. कोरोना नियमों का लोग पालन करें. 

उत्तराखंड में कोरोना के 2402 नए मामले
इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड में 2,402 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के ये नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 118646 हो गई. बुलेटिन के अनुसार राज्य में 17 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1819 हो गई है.

प्रदेश में सर्वाधिक 1051 कोविड-19 मरीज देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 539, नैनीताल में 296, उधम सिंह नगर में 220, पौडी गढ़वाल में 76 नये मामले सामने आए. प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 13546 है जबकि 100857 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

UP: हवा में सक्रिय हुआ संक्रमण, मंत्री सुरेश खन्ना बोले- दिख रहा है कोरोना का विकराल रूप

Sunday Lockdown in UP: यूपी में कल लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget