एक्सप्लोरर

PM Modi Kedarnath Visit: 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे पीएम मोदी, श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर में पूजा करेंगे, श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन करेंगे और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ जाएंगे. प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर में पूजा करेंगे, श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन करेंगे और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. 2013 की बाढ़ में तबाही के बाद समाधि का पुनर्निर्माण किया गया है.

पीएम मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे और उनकी मूर्ति का लोकार्पण करेंगे. बता दें कि छह नवंबर से सर्दियों के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद होना निर्धारित है.

साल 2013 में आई भीषण बाढ़ में यह समाधि क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसके बाद उसका निर्माण किया गया. पीएमओ ने कहा कि यह पुनर्निमाण कार्य प्रधानमंत्री की निगरानी और निर्देशन में हुआ है. वह लगतार इसकी निगरानी भी करते रहे हैं.

इस दौरान प्रधानमंत्री सरस्वती आस्थापथ के इर्दगिर्द हुए निर्माण कार्य व जारी विकास कार्यों की समीक्षा व अवलोकन भी करेंगे. प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

पीएमओ के मुताबिक सरस्वती आस्थापथ व घाटों, मंदाकिनी आस्थापथ, तीरथ पुरोहित आवास और मंदाकिनी नदी पर बने गुरूड़ छत्ती पुल सहित कई अन्य अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं को 130 करोड़ रुपये से तैयार किया गया है.

प्रधानमंत्री इसके साथ ही 180 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इनमें संगम घाट का पुनर्विकास, प्राथमिक उपचार और पर्यटक सुविधा केंद्र, प्रशासनिक कार्यालय और अस्पताल, मंदाकिनी आस्थापथ लाइन प्रबंधन, वर्षा से बचने के लिए स्थल और सरस्वती नगरीय सुविधा इमारत शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

National Unity Day: वीडियो संदेश में बोले पीएम मोदी- सिर्फ इतिहास में नहीं बल्कि हमारे दिलों में हैं सरदार पटेल

UP Employees News: दिवाली से पहले डीए का भुगतान कर सकती है योगी सरकार, जानिए- कर्मचारियों को कितनी मोटी रकम मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget