एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: पीएम मोदी बोले- यूपी ही 21वीं सदी में भारत के ग्रोथ को मोमेंट देगा, अगले 10 साल में आप देख लेना

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से ग्रो कर रहे हैं. आज भारत ग्लोबल रिटल इंडेक्स में दूसरे नंबर पर है. भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एनर्जी कंज्यूमर देश है.

UP Investors Summit in Lucknow: यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं निवेशकों का इसलिए धन्यवाद करता हूं क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति पर भरोसा किया है. आपके सपनों और संकल्पों को नई ऊंचाई, नई उड़ान देने का सामर्थ्य उत्तर प्रदेश के नौजवानों में है. उन्होंने कहा कि दुनिया आज जिस भरोसेमंद साथी को तलाश रही है उस पर खरा उतरने का सामर्थ्य सिर्फ हमारे लोकतांत्रिक भारत के पास है. पीएम ने कहा कि यूपी ही 21वीं सदी में भारत के विकास यात्रा को आगे बढ़ाएगा. जिस प्रदेश को गंगा यमुना जैसी नदियों का आशीर्वाद प्राप्त हो, उसे विकास से कौन रोक सकता है.

पीएम मोदी ने कहा कि काशी का सांसद हूं, एक सांसद के नाते मैं ये लोभ छोड़ नहीं सकता, मोह छोड़ नहीं सकता. आप लोग बहुत व्यस्त होते हैं परन्तु कभी समय निकालकर मेरी काशी देखकर आइए. काशी बहुत बदल गई है. उन्होंने कहा कि विश्व की ऐसी नगरी, अपनी पुरातन सामर्थ्य के साथ नए रंग-रूप में सज सकती है, ये उत्तर प्रदेश की ताकत का जीता-जागता उदाहरण है.

मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति में वो सामर्थ्य है कि आपके सपने और संकल्पों को नई उड़ान, नई ऊंचाई देगा. उत्तर प्रदेश के नौजवानों का परिश्रम, सामर्थ्य, समझ, समर्पण आपके सभी सपने, संकल्पों को सिद्ध करके रहेगा. उन्होंने कहा कि यूपी में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश से संबंधित समझौते यहां हुए हैं. ये रिकॉर्ड निवेश यूपी में रोजगार के हजारों नए अवसर बनाएगा. ये भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी को बढ़ते दिखाता है.

हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से ग्रो कर रहे हैं- मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से ग्रो कर रहे हैं. आज भारत ग्लोबल रिटल इंडेक्स में दूसरे नंबर पर है. भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एनर्जी कंज्यूमर देश है. उन्होंने कहा कि बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड एफडीआई आया है. भारत ने बीते वित्तीय वर्ष में 417 बिलियन डॉलर यानि 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का merchandise export करके नया रिकॉर्ड बनाया है.

300 चीजें अब विदेश से नहीं आएंगी- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने सुधारों से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मज़बूती देने का काम किया है. वन नेशन वन टैक्स GST हो, वन नेशन वन ग्रिड हो, वन नेशन वन मोबिलिटी कार्ड हो, वन नेशन वन राशन कार्ड हो, ये प्रयास हमारी ठोस और स्पष्ट नीतियों का प्रतिबिंब हैं. उन्होंने कहा कि भारत में आज डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर जितना जोर दिया जा रहा है, उतना पहले कभी नहीं किया गया. आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हमने बड़ी हिम्मत के साथ निर्णय लिया है, हमने 300 चीजें चिह्नित की हैं और निर्णय किया है कि ये 300 चीजें अब विदेश से नहीं आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
उत्तराखंड: गैरसैंण में उग्र हुए UKD कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े तो पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका
उत्तराखंड: गैरसैंण में उग्र हुए UKD कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े तो पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका
Dehradun News: देहरादून के विकासनगर में लाखों रुपये की चोरी, शातिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
देहरादून के विकासनगर में लाखों रुपये की चोरी, शातिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
उत्तराखंड: चुनावी साल में धामी सरकार का बजट होगा खास, महिलाओं-युवाओं और किसानों पर रहेगा फोकस
उत्तराखंड: चुनावी साल में धामी सरकार का बजट होगा खास, महिलाओं-युवाओं और किसानों पर रहेगा फोकस

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget