एक्सप्लोरर

PM Modi बोले- बलिया से मेरा भावुक रिश्‍ता, यहीं पर मैंने माताओं-बहनों की जिंदगी बदलने...

UP Elections: पीएम मोदी ने बलिया में सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आपके प्यार और आशीर्वाद को ब्याज समेत लौटाऊंगा और विकास करके लौटाऊंगा.'

UP Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विपक्षी दलों का नाम लिए बिना कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं जिसमें पश्चिम से पूरब तक घोर परिवारवादियों को जनता ने नकार दिया है. उत्तर प्रदेश के लोगों ने बता दिया है कि राज्य की गाड़ी अब जात-पात की गलियों में अटकने वाली नहीं है. सोमवार को बलिया जिले में एक चुनावी रैली में महर्षि भृगु को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में लोगों का अभिवादन करते हुए कहा, ‘‘माता, बहिन, बड़-बुजुर्ग सब कर गोड़ लागत बानि (माताओं, बहनों, बड़े बुजुर्गों को पैर छूकर प्रणाम कर रहा हूं)’’

प्रधानमंत्री ने कहा, 'यूपी में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं, पश्चिम से पूरब तक घोर परिवारवादियों को जनता ने नकार दिया है, यूपी के लोगों ने बता दिया है कि यूपी की गाड़ी अब जात-पात की गलियों में अटकने वाली नहीं है.’’ उन्होंने बताया कि इसने विकास के हाइवे पर रफ़्तार भर ली है और जाति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित का सम्मान और परिवारवाद का विरोध यही तो बलिया की परिभाषा है. उन्होंने कहा, 'बलिया, पूर्वांचल का विकास और यूपीका विकास मेरा कर्तव्‍य और मेरी प्राथमिकता है, यूपीने मुझे बहुत कुछ दिया है और इस धरती की संतान के नाते गरीब से गरीब की सेवा का संकल्प लेकर चल पड़ा हूं.' उल्लेखनीय है कि बलिया में 2017 के चुनाव में सात विधानसभा सीटों में पांच सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी जबकि बांसडीह से राम गोविंद चौधरी (विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष) और रसड़ा से उमाशंकर सिंह (विधानसभा में बसपा के दल नेता) चुनाव जीते थे.

बलिया जिले में जातीय गोलबंदी की अटकलें तेज

बैरिया विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार बीजेपी से चुनाव जीते सुरेंद्र सिंह इस बार टिकट न मिलने पर विद्रोही होकर विकासशील इंसान पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पिछली बार बलिया से चुनाव जीते राज्‍य मंत्री आनन्‍द स्‍वरूप शुक्ला का क्षेत्र बदलकर उन्हें बैरिया से मैदान में बीजेपी ने उतारा है. बलिया में आनन्‍द स्‍वरूप की जगह पार्टी ने इस बार राज्‍य मंत्री स्‍वाति सिंह के पति और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है. इस समय बलिया जिले में राजनीतिक दांव-पेंच के बीच जातीय गोलबंदी की भी खूब अटकलें हैं.

पीएम मोदी ने की आजादी की लड़ाई में बलिया के योगदान की चर्चा

पीएम मोदी ने आजादी की लड़ाई में बलिया के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि 'ये मेरा सौभाग्य है कि आप इतनी बड़ी संख्या में यहां हम सबको आशीर्वाद ने के लिए आए हैं. यह प्यार और आशीर्वाद कभी भूल नहीं सकता, आपके प्यार और आशीर्वाद को ब्याज समेत लौटाऊंगा और विकास करके लौटाऊंगा.' पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आप सबने मुझे इतना प्‍यार दिया है कि उसका कर्ज उतार नहीं सकता, बलिया से मेरा एक भावुक रिश्‍ता यह भी है कि यहीं पर मैंने माताओं-बहनों की जिंदगी बदलने वाली उज्‍ज्‍वला योजना की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि ये धरती जननायक चंद्रशेखर जी की भूमि है, चंद्रशेखर जी को गर्व था कि वे चित्तू पांडेय की धरती से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि बलिया का गहरा संबंध लोकनायक जयप्रकाश नारायण और साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी जी से भी रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं इन सभी विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. सभा को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया. सांसद नीरज शेखर ने अंग वस्त्र तथा सांसद रवींद्र कुशवाहा और वीरेंद्र मस्‍त ने मोदी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया.

ये भी पढ़ें-

Sarkari Naukri Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पंजाब तक, इन राज्यों में निकली हैं बंपर भर्तियां, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तारीख 

Jharkhand Job Alert: झारखंड स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, 1141 पदों के लिए इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget