एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव में पीएम मोदी के 'हमशक्ल' अभिनंदन पाठक ने भी ठोकी ताल, यहां से लड़ेंगे चुनाव

UP Election 2022: चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक एक बार फिर से चर्चा में है. अभिनंदन पाठक ने अब चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.

UP Election 2022: चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक एक बार फिर से चर्चा में है. अभिनंदन पाठक ने अब चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. वैसे तो वो बीजेपी से चुनाव लड़ना चाहते थे इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा था लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का मन बनाया है. पहले कहा जा रहा था कि अभिनंदन पाठक ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया, लेकिन किसी वजह से अब वो पूर्वांचल की किसी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.
 
खुद को मोदी भक्त कहते हैं अभिनंदन
56 वर्षीय अभिनंदन पाठक मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं. खुद को मोदी भक्त कहते हैं. अभिनंदन ने बताया 1999 में उन्होंने सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. चुनाव तो नहीं जीते लेकिन इस चक्कर में उन्होंने अपनी सारी जमा पूंजी खत्म कर दी. इसके बाद उनका परिवार भी बिखर गया. अभिनंदन ने बताया कि उनकी पत्नी मीरा पाठक ने तलाक दे दिया. इसके बाद उन्होंने भी अपना घर छोड़ दिया, क्योंकि वो नेता बनकर देश सेवा करना चाहते हैं. इसके बाद उन्होंने कभी पत्नी से संपर्क नहीं किया. 

बीजेपी के पक्ष में करते रहे हैं प्रचार
अभिनंदन पाठक रहने वाले भले ही यूपी के हैं लेकिन चुनाव के समय अन्य राज्यों में जाकर भी भाजपा के समर्थन में प्रचार करते रहे हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी अभिनंदन ने पूरे राज्य में बीजेपी के पक्ष में प्रचार किया. हालांकि इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि जब वो बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे थे तो तत्कालीन सीएम रमन सिंह ने उनके रहने तक की व्यवस्था नहीं की.
 
पीएम मोदी के लिए भी मांग चुके हैं वोट
2014 के लोकसभा चुनाव में अभिनंदन पाठक ने पीएम मोदी के लिए वोट मांगे थे. पीएम मोदी जैसा दिखने की वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोंरी. उन्होंने बताया कि वाराणसी में पीएम से मुलाकात भी हुई लेकिन भाजपा में जगह न मिलने के चलते उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा. अभिनंदन ने बताया कि खुद राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. इसके बाद वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी की. नामांकन पत्र भरा लेकिन बाद में कांग्रेस भी छोड़ दी.
 
ये भी पढ़ें- 

UP Election 2022: क्या आरपीएन से डर गए स्वामी प्रसाद मौर्य? पडरौना छोड़ आखिर क्यों चुनी फाजिलनगर सीट

UP Election: CM योगी आदित्यनाथ की तीखी भाषा को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत, समाजवादी पार्टी ने लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget