एक्सप्लोरर

टाइम मैगजीन ने अपने लेख में मोदी को बताया, 'भारत का डिवाइडर इन चीफ'

अमेरिकी मैगजीन के कवर पेज पर पीएम मोदी। टाइम ने मोदी पर छपे लेख में उन्हें 'भारत का डिवाइडर इन चीफ बताया'।

नोएडा, एबीपी गंगा। दुनिया की मशहूर मैगजीन टाइम अपनी एक्सक्लूसिव स्टोरी के लिए तो जानी ही जाती है साथ ही इस अमेरिकी पत्रिका का कवर पेज भी कम सुर्खियां नहीं बटोरता। टाइम ने इस बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विशेष कवरेज की है। हालांकि जिस शीर्षक से यह पहले पन्ने पर है, उस पर तमाम विवाद जन्म ले सकते हैं। स्टोरी के संदर्भ में मोदी को 'भारत का डिवाइडर इन चीफ' बताया गया है'। लेखक आतिश तसीर ने पीएम मोदी पर विशेष रिपोर्ट में कई तरह के पहलू छूये हैं। इसके तहत उन्होंने लिखा कि मोदी भारत के ऐसे पीएम ने जिन्होंने देश के सांप्रदायिक माहौल को बिगड़ने दिया। यही नहीं तसीर ने लिखा कि मोदी ने इस वातावरण को सुधारने के लिए कोई कोशिश नहीं की। हालांकि यह मैगजीन अभी बाजार में नहीं आई है। लेकिन टाइम ने अपनी वेबसाइट पर रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए कवर पेज जारी किया है। मैगजीन का यह अंक 20 मई 2019 को प्रकाशित होगा। पीएम मोदी के पांच साल के कार्यकाल को आधार बनाते हुए इस रिपोर्ट में उनकी आलोचना के साथ सरकार की कई योजनाओं और फैसलों की तारीफ भी की गई है। इस लेख में कर सुधार के मुद्दे पर मोदी सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की सराहना की गई है। रिपोर्ट की लीड स्टोरी 'Can The World's Largest Democracy Endure Another Five Years of Modi Government'? इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी ने भारत के महान शख्सियतों पर राजनीतिक हमले किए जैसे कि नेहरू। वह कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, उन्होंने कभी भी हिन्दू-मुसलमानों के बीच भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए कोई इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। आगे इस लेख में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी का सत्ता में आना इस बात को दिखाता है कि भारत में जिस कथित उदार संस्कृति की चर्चा की जाती थी वहां पर दरअसल धार्मिक राष्ट्रवाद, मुसलमानों के खिलाफ भावनाएं और जातिगत कट्टरता पनप रही थी। इस लेख में मॉब लिंचिंग और गाय के नाम पर हुई हिंसा का भी जिक्र किया गया है। लेखक आतीश तसीर ने कहा है कि गाय को लेकर मुसलमानों पर बार-बार हमले हुए और उन्हें मारा गया। एक भी ऐसा महीना न गुजरा हो जब लोगों के स्मार्टफोन पर वो तस्वीरें न आई जिसमें गुस्साई हिन्दू भीड़ एक मुस्लिम को पीट न रही हो। आर्थिक नीतियों की तारीफ टाइम पत्रिका के इसी संस्करण के एक दूसरे लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों की जमकर तारीफ भी की गई है। इयान ब्रेमर नाम के पत्रकार ने लिखा है कि मोदी ही वो शख्स है जो भारत के लिए डिलीवर कर सकते हैं। Modi Is India's Best Hope for Economic Reform के शीर्षक से लिए गए इस लेख में कहा गया है कि भारत ने मोदी के नेतृत्व में चीन, अमेरिका और जापान से अपने रिश्ते तो सुधारे ही हैं, लेकिन उनकी घरेलू नीतियों की वजह से करोड़ों लोगों की जिंदगी में सुधार आया है। इस लेख में जीएसटी लागू करने के लिए मोदी की सराहना की गई है और और कहा गया है कि नरेंद्र मोदी ने भारत की जटिल टैक्स व्यवस्था को सरल और सहज कर दिया। टाइम में लिखा गया है कि पीएम मोदी ने देश में बुनियादी ढांचे में जमकर निवश किया है। नई सड़कों का निर्माण, हाईवे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और एयरपोर्ट ने देश की दीर्घकालीन आर्थिक संभावनाओं में आशा का संचार कर दिया है। बहराहल ये लेख ऐसे वक्त पर आया है जबकि देश में आम चुनाव हो रहे हैं। पीएम मोदी पर ये विश्लेषण कितना और कहां तक असर डालता है, ये कहना तो मुश्किल है। हालांकि टाइम मैगजीन ने पीएम मोदी को दुनिया के सौ प्रभावशाली लोगों में शामिल किया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget