एक्सप्लोरर

यूपी में मुस्लिमों को साथ लाने के लिए बीजेपी ने बनाया खास प्लान, योगी सरकार के मंत्री ने बताया प्लान

UP Politics:पीएम मोदी के ग्यारह साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी एक ख़ास कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है. इस अभियान को पार्टी ने 'मुसलमान मोदी के साथ' का नाम दिया है.

UP Politics: मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिना रही है. इसी क्रम में अब बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा एक नया कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जिसमें मुसलमानों को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी. इस कार्यक्रम को पार्टी ने 'मुसलमान मोदी के साथ' अभियान का नाम दिया है. इसकी शुरुआत यूपी में कल से हो रही है. जिसमें हर जिले में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. पहले चरण में राजधानी लखनऊ में कल 12 जून को यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

कार्यक्रम को लेकर यूपी सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल सेवा, समर्पण, भाईचारे, उद्योग, समृद्धि और खुशहाली के रहे हैं. खासतौर पर अल्पसंख्यक समाज और पसमांदा मुस्लिम वर्ग के जीवन में जो बदलाव आया है वह ऐतिहासिक है. मोदी सरकार ने गरीब मुसलमानों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से इलाज की सुविधा दी, राशन कार्ड से खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित की और मदरसा शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए.

पीएम मोदी पर बढ़ा मुस्लिमों का भरोसा
दानिश अंसारी ने कहा कि तीन तलाक जैसी कुप्रथा से मुस्लिम महिलाओं को मुक्त करने का ऐतिहासिक काम भी मोदी सरकार ने ही किया. इन प्रयासों के चलते मुस्लिम समाज में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास का भाव पैदा हुआ है. गुरुवार से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में उन छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा जो मदरसों में अच्छे नंबर पाकर आगे बढ़ रहे हैं. मंत्री ने कहा कि अब तक किसी सरकार ने मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित नहीं किया. हम चाहते हैं कि यह बच्चे भी डॉक्टर-इंजीनियर बनें और देश का गौरव बढ़ाएं.

लखनऊ में होने वाले इस सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे. विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए दानिश आज़ाद ने कहा कि जो कहते हैं मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया गया, उनसे सवाल है कि क्या तीन तलाक से मुक्ति देना कोई काम नहीं है? क्या स्किल डेवलपमेंट से जोड़ना विकास नहीं है? क्या मुसलमान केवल रैलियों में नारे लगाने के लिए पैदा हुए हैं?

मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम एक मोरल बूस्टर की तरह है. हम एक ब्रिज बनकर मुसलमानों की आवाज़ प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाना चाहते हैं। अभी बहुत काम बाकी हैं और मोदी सरकार आगे भी अल्पसंख्यक समाज के लिए प्रतिबद्ध रूप से कार्य करती रहेगी.

साक्षी महाराज की नाराजगी के बीच अखिलेश यादव ने इशारों में दिया बड़ा ऑफर, कहा- 'PDA ही स्थायी पड़ाव..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल
यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget