एक्सप्लोरर

UP News: पीयूष गोयल ने किये बाबा विश्वनाथ के दर्शन, गंगाघाट में लाइट एंड साउंड शो का लिया आनंद

Varanasi News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने काशी विश्वनाथ मंदिर में शयन आरती में हिस्सा लिया और बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने लाइट एंड साउंड शो का भी मजा लिया.

Piyush Goyal In Varanasi: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) बुधवार देर शाम काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में चल रहे शयन आरती में शामिल होकर बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया. इस दौरान वाराणसी के मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा और मंदिर प्रशासन की तरफ से उन्हें अंग वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया गया. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल काशी विश्वनाथ धाम के पूर्वी द्वार स्थित गंगा घाट भैरव द्वार पर बैठकर लाइट एंड साउंड शो को भी देखते नजर आए. 

साउंड एंड लाइट शो का लिया आनंद

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. जहां उन्होंने विधि विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन किया. दर्शन पूजन करने के उपरांत काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन व मंडल आयुक्त के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने काशी विश्वनाथ धाम के भैरव द्वार पर बैठकर लाइट एंड साउंड शो भी देखा.

जाना काशी विश्वनाथ धाम का इतिहास 

ललिता घाट और भैरव घाट पर लगाए गए लाइट एंड साउंड शो में मां ललिता गौरी के इतिहास, काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर विश्वनाथ धाम बनने तक का सफर को बखूबी दर्शाया गया था. जिसको देखकर केंद्रीय मंत्री काफी खुश नजर आए. इसके अलावा उन्होंने मंदिर प्रशासन से श्रद्धालुओं के आवागमन और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. विस्तारपूर्वक उन्हें अवगत कराया गया. दर्शन पूजन और साउंड एंड लाइट शो देखने के बाद केंद्रीय मंत्री सीधा वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. 


UP News: पीयूष गोयल ने किये बाबा विश्वनाथ के दर्शन, गंगाघाट में लाइट एंड साउंड शो का लिया आनंद

देव दिवाली पर होगा लेजर शो आयोजन

बनारस में 24, 25 और 26 नवंबर को गंगा महोत्सव का आयोजन होगा. इसके बाद 27 नवंबर को बनारस के घाट पर देव दीपावली मनाई जाएगी. काशी विश्वनाथ मंदिर गंगा द्वार पर लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा ग्रीन क्रैकर शो का भी आयोजन निर्धारित है.

ये भी पढ़ें: UP Encounter: यूपी में एनकाउंटर की जांच की मांग वाली याचिका पर SC में सुनवाई टली, जानें- कोर्ट ने क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget