एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में बदलते मौसम से बढ़ने लगी मरीजों की संख्या, चरमराई जिला अस्पताल की व्यवस्था

Pithoragarh News: उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं, इस वजह से बेड कम पड़ रहे हैं और अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है.

Pithoragarh: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बदलते मौसम से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. बीडी पाण्डेय जिला अस्पताल में बदलते मौसम के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है, जिससे अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है. हालात ये है कि 120 बेड के अस्पताल मे मरीजों को भर्ती करने के लिए बरामदों के साथ वार्ड के बाहर भी अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों को भर्ती किया गया है.

नेपाल के मरीजों का दबाव भी सह रहा अस्पताल

साथ ही आठ ब्लाॉकों के क्षेत्र से तो मरीज आ ही रहे हैं, नेपाल सीमा से लगे होने के कारण वहां के मरीजों का दबाव भी जिला अस्पताल पर है. कुछ ही दिनों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल प्रबंधन के लिए व्यवस्था बनाए रखना बेहद मुश्किल हो रहा है. अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों की भीड़ संभालना और उनको समय पर दवा, इंजेक्शन लगाना मुश्किल हो रहा है. जिला अस्पताल में वायरल, टाइफाइड, पीलिया और अन्य बीमारी के मरीज भर्ती हो रहे हैं.

अस्पताल के बरामदे में रखे जा रहे मरीज 

मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से अस्पताल प्रबंधन के लिए मरीजों को भर्ती करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है.अस्पताल के आर्थो,सर्जिकल, बच्चा, पुरुष वार्ड हर जगह मरीज भर्ती हैं. वार्डों के बाहर बरामदे पर बेड लगाकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है. प्रतिदिन आने वाले ओपीडी मरीजों की भी भीड़ अस्पताल मे लग रही है. डाॅ. जे.एस.नबियाल पीएमएस ने बताया कि भर्ती मरीजों का पूरा ध्यान रखने का प्रयास किया जा रहा है. क्षमता से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. मरीजों के अतिरिक्त दबाव से व्यवस्था संभालने में परेशानी हो रही है.

120 बेड के अस्पलात में 160 मरीज भर्ती

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एच.एस.ह्यांयाकी ने बातचीत में बताया कि जनपद पिथौरागढ़ का जो जिला अस्पताल है वह 120 बेड का है और वर्तमान में 130-135 से लेकर 160-165 तक मरीज भर्ती रहते हैं, पिछले एक हफ्ते से वहां ये संख्या 140 से कम नहीं हो रही है, वर्तमान में मौसम भी चेंज हो रहा है तो मौसमी बीमारी की वजह से बुजुर्गों पर इसका असर बहुत अधिक पड़ रहा है, जिस वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें :-Budget 2023 Uttarakhand: उत्तराखड में 13 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में तैयारियां शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget