एक्सप्लोरर

Budget 2023 Uttarakhand: उत्तराखड में 13 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में तैयारियां शुरू

Budget 2023 Uttarakhand: उत्तराखंड में आगामी 13 से 24 मार्च को उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार का बजट सत्र होगा. इस बार धामी सरकार का अगला बजट सत्र गीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा.

Uttarakhand Budget 2023-24: केंद्र सरकार का बजट आने के बाद अब देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी बजट (Budget) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. उत्तराखंड में 13 मार्च से बजट सत्र का शुरुआत होगी. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) सरकार का ये बजट सत्र 24 मार्च तक चलेगा. इसके साथ ही इस बार धामी सरकार का बजट सत्र प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (Gairsain) में आयोजित होगा, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. 

सूत्रों के मुताबिक आगामी 13 से 24 मार्च को उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार का बजट सत्र होगा. सरकार में दो सप्ताह तक बजट सत्र चलाने पर सहमति हो गई है. खबरों की माने तो राज्य सरकार ने आगामी विधानसभा बजट सत्र को गैरसैंण में कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. ये बजट सत्र दो सप्ताह से कम की अवधि में भी निपटाया जा सकता है. सरकार ने गैरसैंण में सत्र की तारीख 13 से 24 मार्च तक की तय की है. 

इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस बात का एलान किया था कि इस बार बजट सत्र होली के त्योहार के बाद होगा और इस सत्र को गैरसैंण में कराने की तैयारी है. वहीं विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी ने भी इस बात पर अपनी सहमति जताई थी और कहा था कि गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारी है. 

बजट को लेकर लोगों से मांगे गए सुझाव

आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने बजट तैयार करने के लिए सभी वर्गों से बजट को लेकर उनके सुझाव मांगे है. ये सभी सुझाव व्हाट्स एप, ईमेल द्वारा भेजे जा रहे हैं. इसी के साथ इस महीने बजट को लेकर प्रदेश के सीनियर सिटिजन, उद्यमियों और कारोबारियों से बात की जा रही है. उनसे संवाद स्थापित किया जा रहा है ताकि उनकी राय को भी बजट में शामिल किया जा सके. इसके लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: बीजेपी नेता अपर्णा यादव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, शिवपाल यादव का बहू पर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget