एक्सप्लोरर

वाराणसी: चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर पर परेशानी का सबब बना गड्ढा, आम लोगों को हो रही है परेशानी

वाराणसी में चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर का गड्ढा लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है. आम जनता परेशान है और इस पुल के गड्ढों को भरने की मांग कर रही है. 

वाराणसी: मानसून की बारिश आई और सरकारी कामों की पोल खोल गई. वाराणसी में चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर का गड्ढा लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है. बारिश के बाद फ्लाईओवर पर आधा दर्जन बड़े गड्ढे हैं. इसके अलावा सड़क भी खस्ताहाल है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

सवालों का फ्लाईओवर
बता दें कि, इसी फ्लाईओवर से जुड़ा एक हिस्सा तीन साल पहले गिरा था जिसमें 15 लोगों की मौत की खबर आई थी. उसके बाद पुल की लागत और बनने को लेकर सवाल उठते रहे. बाद में पुल बनकर तैयार हुआ लेकिन पुल के गड्ढे व्यवस्था को मुंह चिढ़ाते रहे. गड्ढों को भरकर राहत तो दी गई लेकिन वाराणसी की बारिश सड़क को बहाकर ले गई और पुल फिर से गड्ढों में तब्दील हो गया है. आम जनता परेशान है और इस पुल के गड्ढों को भरने की मांग कर रही है. 

सुनो जनता की पुकार
फ्लाईओवर की सड़क मरम्मत को एक साल पूरे नहीं हुए और एक बार फिर से गड्ढे व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. कभी इन गड्ढों से जूझकर आम आदमी नाराजगी जताते हैं तो कभी दुर्घटना का शिकार होते हैं. वाराणसी के रहने वाले मनीष कुमार की मानें तो काम में कमी थी और फिर से सड़क बह गई. ऑटो चालक जयप्रकाश कहते हैं कि यहां दुर्घटना का डर लगा रहता है. 

आखिर इस पुल को लेकर क्यों होती है लापरवाही
गौरतलब है कि, वाराणसी का ये पुल विवादों का पुल रहा है. पहले एक हिस्से का गिरना, निर्माण कार्य मे देरी और बाद में जब उद्घाटन हुआ तब इस पुल पर यातायात आज भी झटके खाता है. अब रही सही कसर गड्ढों ने पूरी कर दी है. कुछ महीनों पहले गड्ढे सुर्खियां बने तो इन्हें भर दिया गया. लेकिन, एक बार फिर गड्ढे बनना व्यवस्था पर सवाल है. देखना ये होगा कि प्रशासन इसका हल कब तक करता है. 

ये भी पढ़ें: 

धर्म परिवर्तन के मामले में सामने आया Noida Deaf Society का नाम, हैरान करने वाली है सच्चाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget