एक्सप्लोरर

कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए बागपत के पिंकू कुमार, परिवार में मचा कोहराम

बागपत के पिंकू कुमार की शहादत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया. शहीद के गांव में सभी पिंकू कुमार पर गर्व कर रहे हैं. पिंकू कुमार अपने पीछे दो बेटी व एक बेटा छोड़ गये हैं.

बागपत: दक्षिण कश्मीर के वानगाम शोपियां में हुए आतंकी हमले में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया, लेकिन इस मुठभेड़ में बागपत के लुहारी गांव के पिंकू कुमार शहीद हो गए. रात के समय परिजनों को बेटे की शहादत की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया. शहादत से बड़ौत के लुहारी गांव में होली की खुशियां नहीं बल्कि मातम मचा हुआ है. बेटे की शहादत पर परिवार में गम तो है लेकिन इस बात का फक्र भी है कि, बेटे ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी.

दो बेटी व एक बेटे को पीछे छड़ गये

दरअसल, बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव के रहने वाले 38 वर्षीय पिंकू कुमार 13 सितंबर 2001 में 6 जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे. 2005 में उनकी शादी मुज़फ्फरनगर के सोरम गोयला गांव की रहने वाली कविता से हुई थी. परिवार में पिता जबर सिंह, मां कमलेश देवी, भाई मनोज के अलावा पत्नी कविता, 10 साल की बेटी शैली, 8 साल की बेटी अंजलि और 8 महीने का बेटा अर्णव भी है. बीती रात दक्षिण कश्मीर के वानगाम शोपियां मे सेना के जवानों ने एक ऑपरेशन में दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था, इसमें पिंकू कुमार शहीद हो गए जबकि दो जवान घायल भी हो गए थे.

सेना के अधिकारियों ने पिंकू की शहादत की खबर रात के वक्त परिजनों को दी थी. परिवार में सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है. पिंकू के परिजन और गांव के लोगों को उसकी शहादत पर गर्व भी है. उधर, शहीद की दोनों बेटियां भी पिता की शहादत पर गर्व करते हुए देश की रक्षा की बात कर रही हैं.

मेरठ में सेना के क्वार्टर में रहती है शहीद की पत्नी

आपको बता दें कि, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव के रहने वाले जबर सिंह पेशे से किसान है और उनका बड़ा बेटा मनोज शादी शुदा है जिसके पत्नी और दो बच्चे हैं. मनोज पिता के साथ 20 बीघा खेती में हाथ बंटाते हैं. छोटा बेटा पिंकू कुमार है, जो अब शहीद हो गया है. पिंकू की पत्नी का नाम कविता है और दो बेटी व एक बेटा है. कविता मेरठ में सेना के क्वार्टर रहती है और बच्चों को वहीं पर सैनिक स्कूल में पढ़ा रही है. बड़ी बेटी शैली कक्षा तीन और छोटी बेटी अंजलि कक्षा एक में पढ़ती है. यानी जबर सिंह अपनी पत्नी कमलेश, बड़े बेटे मनोज और पुत्रवधू के साथ गांव में रहते हैं जबकि पिंकू की पत्नी बच्चों के साथ मेरठ में रहती हैं.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर से लखनऊ की उड़ान को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, टर्मिनल भवन के विस्तार का भी हुआ शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget