एक्सप्लोरर

पीलीभीत: मजदूर को डीजल पिलाकर हत्या करने का मामला आया सामने, मृतक के पिता ने कही बड़ी बात 

यूपी के पीलीभीत में मजदूर को जबरन डीजल पिलाकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शव का इलाज करने वाले अस्पताल मालिक की निर्माणाधीन शुगर फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जबरन डीजल पिलाकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना थाना गजरौला क्षेत्र के जैतपुर गांव की है.

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 
दरअसल, थाना गजरौला क्षेत्र जैतपुर ग्राम निवासी अनोखेलाल का आरोप है उसका बेटा प्रदीप पास के ही गांव मुंडेला में शहर के मैकूलाल वीरेंद्रनाथ अस्पताल के मालिक की निर्माणाधीन शुगर फैक्ट्री में मजदूरी पर काम कर रहा था. बीती 4 जून को डीजल पीने से उसकी हालत खराब होने की सूचना मिलने के बाद पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन, हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर में करीब 7 दिन भर्ती रहने के बाद प्रदीप की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक के भतीजे मोंटी और इंजीनियर पर मजदूर को डीजल पिलाकर मारने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

अचानक बिगड़ गई तबीयत 
मृतक के पिता अनोखेलाल का कहना है कि फैक्ट्री मालिक के भतीजे और इंजीनियर ने जबरन प्रदीप से डीजल के टैंक में पाइप डालकर मुंह से डीजल भरने को कहा. पेट में डीजल पहुंचने से अचानक प्रदीप की तबीयत बिगड़ गई, जिसको आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में 7 दिनों के इलाज के बाद रविवार सुबह प्रदीप ने दम तोड़ दिया.

पुलिस कर रही है कार्रवाई 
पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार राठौर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व शिकायत मिली थी कि मजदूरी कर रहे युवक के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस की तरफ से मामले में कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

काशी के अर्जुन ने तीरंदाजी में गाड़ दिये झंडे, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget