एक्सप्लोरर

Pilibhit News: दिवाली से पहले छीनीं खुशियां, हादसे में दो चचेरे भाई समेत तीन की मौत, गए थे रामलीला देखने

UP News: पीलीभीत के कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर हुए इस सड़क हादसे में एक किशोर समेत तीन लोगों जान गई है. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है.

Pilibhit Road Accident News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) में दिवाली के त्योहार से पहले कई परिवारों की खुशियां छिन गईं. यहां दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. माधोटांडा थाना इलाके के कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर हुए इस सड़क हादसे में एक किशोर समेत तीन लोगों जान गई है. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में दो चचेरे भाई शामिल हैं. पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी. 

घायलों अस्पताल में कराया गया भर्ती 
जिले में माधोटांडा थाना के प्रभारी निरीक्षक (SHO) अचल कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

रामलीला देखने आए थे युवक 
एसएचओ ने बताया कि कलीनगर में चार दिन से रामलीला मेला लगा है. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को माधोटांडा क्षेत्र के गांव लोहरपुरी निवासी पवन (16) अपने चचेरे भाई भगवान स्वरूप (25) व एक अन्य के साथ रामलीला मेला देखने आए थे. कुमार ने बताया कि रात करीब दस बजे मेला देखकर तीनों युवक पूरनपुर-कलीनगर मार्ग से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे. तभी कलीनगर स्थित शादीघर के पास स्थानीय निवासी प्रदीप की मोटरसाइकिल से उनकी आमने-सामने से टक्कर हो गई. 

दो लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
इस हादसे में पवन (16), भगवान स्वरूप (25) और प्रदीप (25) की मौके पर ही मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में घायल दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तीन युवकों की मौत के मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांच जुट गई है. 

ये भी पढे़ं:

Hardoi Road Accident: हरदोई में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 की मौत, जान गंवाने वालों में दो महिलाएं शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget