एक्सप्लोरर

Hardoi Road Accident: हरदोई में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 की मौत, जान गंवाने वालों में दो महिलाएं शामिल

UP News: हरदोई में शुक्रवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा. अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है.

Hardoi Road Accident News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) में शुक्रवार को दो अलग-अलग हादसो में दो महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई. पहली सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की जान गई. जबकि दूसरे हादसे में जान गंवाने वाली दो महिला समेत तीन लोग शामिल हैं. घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

दो महिला समेत तीन की मौत
अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) दुर्गेश सिंह ने बताया कि पहला हादसा बेनीगंज थाना क्षेत्र के बरगदिया बॉर्डर के पास प्रतापपुर नैमिष रोड पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी. उन्‍होंने बताया कि इस हादसे में सीतापुर जिला निवासी मोटरसाइकिल चालक सूरज (23) की मौत गयी. वहीं, मोटरसाइकिल पर बैठीं उनकी दो रिश्तेदार निर्मला (23) एवं एक अन्य महिला की भी मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. एएसपी ने बताया कि अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है.

तीन बाइक सवारों ने तोड़ा दम
दूसरा हादसा, लोनार थाना क्षेत्र के बाजपुर नकटोरा गांव के पास हुआ, जहां रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार, यहां बाजपुर नकटोरा निवासी बब्बन (25), लोनार कस्बे का मोनू (22) तथा ऋतिक (20) मोटरसाइकिल से जा रहे थे. जैसे ही यह लोग सड़क पर आए हरदोई से फर्रुखाबाद की तरफ जाने वाली रोडवेज बस ने इनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र ले गई, जहां पर डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने रोडवेज बस को अपने में कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार है.

प्रतापगढ़ में दो सगे भाइयों की मौत
प्रतापगढ़ जिले में भी एक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर जेल रोड पुलिया के निकट एक अनियंत्रित इनोवा कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसपर सवार दो भाइयों की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि इनोवा कार को कब्जे में लिया गया है हालांकि आरोपी अभी फरार है.

ये भी पढे़ं: Ram Mandir Inauguration: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीएम योगी को दिया आमंत्रण, प्राण-प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget