एक्सप्लोरर

पीलीभीत में बारिश का कहर जारी, DM के आदेश पर आठवीं तक के सारे स्कूल बंद

Pilibhit Rains: पीलीभीत में दो दिनों तक आठवीं तक स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. लगातार हो रही बारिश की वजह से फैसला लिया गया है. भारी बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है.

Pilibhit School Holiday: पीलीभीत में लगातार बारिश का दौर जारी है. जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. नाले और नदियां उफान हैं. मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कों पर पानी लग गया है. ऐसे में पीलीभीत के डीएम ने एक अहम फैसला लिया है. उन्होंने पीलीभीत में लगातार हो रही बारिश की वजह से दो दिनों के लिए स्कूल का अवकाश घोषित किया है. 

यूपी के पीलीभीत के डीएम संजय कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं. बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश को लेकर जिले की सड़कें जल मगन हो चुकी हैं. स्कूलों से लेकर सरकारी दफ्तरों में पानी भर गया है. इस आपदा को देखते हुए डीएम ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल को दो दिनों के लिए बंद किया जाए. 

कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद 

पीलीभीत में शारदा नदी उफान पर है. लगातार हो रही बारिश के कारण पीलीभीत के डीएम ने स्कूल को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है. शहर में लगातार बारिश जारी है. जिससे बाढ़ की स्थिति हो गई है. बारिश की वजह से बच्चों की तबीयत भी खराब हो सकती है. स्कूल जाते समय सड़क पर दुर्घटना भी हो सकती है, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. 

पीलीभीत में बारिश की वजह से बह गई पुलिया 

भारी बारिश की वजह से पीलीभीत में बाढ़ की स्थिति बनी है. पीलीभीत मैलानी रेलवे रूट पर शाहगढ स्टेशन और संडई हाल्ट के बीच सकरिया नाले पर बनी पुलिया रविवार देर रात बह गई. इस वजह से मैलानी और टनकपुर की ओर रेल का संचालन रोक दिया गया. 

उत्तर प्रदेश में मानसून पिछले करीब एक खासा सक्रिय है और मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश हुई. अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है.

पीलीभीत में शारदा नदी उफान पर 

यूपी के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. इसमें से पीलीभीत भी है. तो वहीं कई जिलों में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. पीलीभीत में लगातार हो रही बारिश के कारण शारदा नदी उफान पर है. शारदा नदी खतरे के लेवल से ऊपर बह रही है. ऐसे में शारदा नदी की वजह से पीलीभीत में बाढ़ आ गई है. नदी के उफान की वजह से नई रेल लाइन की पुलिया ही बह गई. जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था. 

ये भी पढ़ें: सपा का दावा- केंद्र की NDA सरकार वेटिंलेटर पर, अगस्त में गिर सकती है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget