एक्सप्लोरर

यूपी: पीलीभीत में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी नगरपालिका में नहीं सुधरे हालात, लोगों में नाराजगी

शहर में नगर पालिका के सफाई कार्यों को लेकर लोगों में गुस्सा और नाराजगी है. करोड़ों रुपये खर्च करने के दावों के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो रही.

पीलीभीत, एबीपी गंगा। शहर में नगर पालिका द्वारा कराई गई स्वच्छता के दावे की पोल देश भर के स्वच्छता सर्वेक्षण के सर्वे में खोल कर रख दी है. पीलीभीत जिले को स्वच्छता के आधार पर 259वें स्थान और मंडल में सबसे पीछे रखा गया है. जिससे स्थानीय लोगों ने नगर पालिका सहित चेयरमैन पर स्वच्छता के नाम पर एक वर्ष में खर्च हुए 78 करोड़ रुपये किए जाने को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की है. वहीं, जिले में नगर पालिका की व्यवस्थाओं की जांच परख करने आए नोडल अफसर अपर मुख्य सचिव एवं श्रम सेवा योजन विभाग ने जल्द ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देष जारी कर दिए हैं. पीलीभीत के डीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शहर में पटी हुई गंदगी को छुपाकर शहर की सफाई व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जनक स्थिति की पुष्टि कर दी है.

ढाई लाख से अधिक आबादी वाले शहर पीलीभीत में करीब 27 वार्ड हैं और जिसमें लगभग 50 से अधिक मोहल्ले और कॉलोनियां भी हैं. जिसको लेकर पालिका के पास पूरे शहर की स्वच्छता व्यवस्था रखने के लिए 180 स्थाई सफाईकर्मी और 250 ठेका सफाई कर्मचारी मौजूद हैं. बरसात से पूर्व नगर पालिका आउट सोर्सिंग और ठेके पर भी नाले की सफाई करवाती है. मगर हर बार की तरह सड़कें तालाब में तब्दील होकर शहर दलदल का रूप लेता है. यही नहीं शहर भर के कूड़े करकट को 22 खुले कचरा घरों में डाला जाता है. जिससे कूड़ा सड़कर संक्रामक रोगों को बढ़ावा भी दे रहा है.

साथ ही सॉलिड वेस्ट प्लांट न होने की वजह से लोगों की आस्था से जुड़ी देवहा नदी को कूड़े के पहाड़ो में तब्दील कर मुक्तिधाम के निकट गंदगी का अंबार लगा दिया है. जिससे शहर में घुसते ही बरेली के लिए जाने वाली रेल लाइन से कूड़े के पहाडों के भयावह मंजर देख स्थानीय लोगों में पालिका के खिलाफ रोष व्याप्त है. जिसके सुधार के लिए जिला प्रशासन से लेकर जन प्रतिनिधि तक कोई एक्शन लेने को तैयार नहीं है. इतना जरूर है कि सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा पेश जरूर कर रहे हैं.

स्थानीय निवासी बासु का कहना है कि नगर पालिका हर वर्ष सफाई को लेकर करोड़ों रूपये खर्च करती है फिर भी शहर बदहाली के आंसू रो रहा है. पालिका के पास जेसीबी, लोडर, डंपर सहित ट्रैक्टर- ट्रॉली खरीद कर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन सारी स्वच्छता व्यवस्था का दावा धरातल पर फेल होता नजर आता है और शहर तालाब बन जाता है.

पूर्व चेयरमैन राजीव टीटी ने पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन को लेकर लगातार प्रयासरत हैं. हालांकि, बड़े शर्म की बात है कि चेयरमैन और ईओ के 78 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी पीलीभीत नगर पालिका चारों तरफ कूड़े के पहाड़ों से घिरा हुआ है. ये सब भ्र्ष्टाचार को बढ़ा वा देकर बजट को चट कर जाने की रणनीति है. उन्होंने कहा कि अगर उनके कार्यकाल में इतना पैसा आवंटित हुआ होता तो शहर की तस्वीर ही बदली होती.

वहीं, मौजूदा चेयरमैन के पति और पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने बताया कि शहर के सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है. लगातार शहर के अंदर सैनेटाइजेशन सहित स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है. अगर किसी को कोई समस्या है तो वह फोन पर अवगत करवा सकता है.

ये भी पढ़ेंः

गोरखपुरः नाबालिग स्कूली छात्रा से रेप, पीड़ित परिजनों की पुलिस ने नहीं की सुनवाई, आरोपी फरार मथुराः कोरोना काल में सादगी से मना राधा अष्टमी उत्सव, परंपरागत तरीके से हुई पूजा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget