एक्सप्लोरर

Plibhit News: रक्षाबंधन से पहले जालिम भाई ने बहन की पीट-पीटकर की हत्या, बाद में शव फांसी के फंदे पर लटकाया

UP News: पीलीभीत में भाई ने छोटी सी बात को लेकर बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जिसके बाद बहन के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया. पुलिस फरार भाई की तलाश में जुटी हुई है.

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में भाई ने बहन की पीटकर हत्या कर दी और बहन के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया. मृतका की मां ने अपने बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पीलीभीत जिले की दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया निवासी शिखा गुप्ता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. मृतका की मां विमला देवी ने देखा तो घर में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर दियोरिया कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामला हत्या होने की सूचना पर बीसलपुर क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह मौके पर पहुंच गए.

इसी के साथ मृतका की मां विमला देवी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी की हत्या उनके बेटे ने की है. फिलहाल पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर जांच शुरू करते हुए फरार आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है. वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है कि आखिर भाई ने किस तरह से अपनी बहन को डोली में ससुराल भेजने की जगह उसकी पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया.

मां ने बेटे पर लगाया ये आरोप
बीसलपुर क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया है कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा. मृतका की मां की तहरीर पर भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. मृतका की मां विमला देवी ने बताया कि सुबह मृतका छत पर टहल रही थी तो गांव वालों ने उसके भाइयों से कहा कि बहन बड़ी हो गई है, तो उसकी शादी क्यों नहीं करा देते इस बात को लेकर भाइयों ने उसे भला बुरा कहते हुए शाम को उसकी जमकर पिटाई कर दी. सुबह उठकर देखा तो पीड़िता का शव छत से लटका हुआ मिला.

ये भी पढ़ें:-

UP Politics: श्रीकांत त्यागी के मामले पर प्रियंका गांधी का बीजेपी सरकार पर निशाना, शेयर की ये तस्वीरें

Video: Shrikant Tyagi के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, नोएडा प्रशासन ने कॉमन एरिया में बना हिस्सा तोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget