एक्सप्लोरर

Farmers Protest: पीलीभीत में गन्ने का भुगतान न होने पर भड़के किसान, बंद कराई चीनी मिल, प्रशासन को दी ये चेतावनी

Pilibhit Farmers Protest: किसानों का कहना है कि चीनी मिलों ने अभी तक उनके पिछले साल के गन्ने का भी भुगतान नहीं किया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनका भुगतान नहीं होगा तो वो मिल को गन्ना नहीं देंगे.

Pilibhit Farmers Protest Against Sugar Mill: पीलीभीत के बरखेड़ा में किसानों का गुस्सा चीनी मिल पर फूट पड़ा. यहां की बजाज चीनी मिल पर बीते कई दिनों से धरना दे रहे किसानों ने चीनी मिल को ही बंद कराते हुए मिल को गन्ना न देने की चेतावनी दी. इस घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी विधायक मौके पर पहुंचे और उन्होंने फैक्ट्री प्रशासन से बात कर किसानों का बकाया भुगतान कराने के दिशा निर्देश दिए, लेकिन मिल प्रशासन ने बजट ना होने के चलते गन्ना भुगतान करने के लिए हाथ खड़े कर लिए, जिसके बाद किसान अब यहां अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं.

पीलीभीत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बजाज शुगर मिल पर पिछले कई दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. इस मिल पर पिछले साल से गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये का भुगतान बकाया है. वहीं किसान धन्य सेंटरों पर चल रही मनमानी से भी परेशान है. जिसे लेकर किसानों ने कई बार सोसाइटी के माध्यम से प्रस्ताव भी भेजा और तमाम उच्च अधिकारियों को अपनी मांग पूरी करने की लिए ज्ञापन दिया, लेकिन अब तक किसानों की कोई मांग पूरी नहीं हो सकी है. इस पर नाराज किसानों ने बजाज चीनी मिल में हंगामा करते हुए चीनी मिल को बंद करा दिया और गन्ना ना देने चेतावनी देते हुए फैक्ट्री के भीतर ही टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. 

किसानों ने गन्ना देने से किया इनकार

इस घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय बीजेपी विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद को लगी तो वो भी चीनी मिल पहुंच गए और प्रशासन से जल्द भुगतान के लिए कहा. लेकिन मिल प्रशासन ने बजट न होने की बात कहकर किसानों का गन्ना भुगतान करने से मना कर दिया. बीजेपी विधायक ने कहा कि चीनी मिल किसानों को समय से भुगतान नहीं दे पा रही है. जैसे ही मुझे किसानों ने इस बारे में बताया, मैं यहां पर आया हूं. हमने सभी किसानों को जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है. किसानों ने भुगतान के बाद ही गन्ना देने की बात कही है. हम किसानों के साथ खड़े हैं और मैं उनकी बात को शासन तक पहुंचाऊंगा.

वहीं ब्लाक प्रमुख कमलेश गंगवार ने कहा कि बजाज चीनी मिल ने पिछले साल का ही भुगतान अब तक नहीं किया है, जिसकी वजह से किसान परेशान है और हमारा सबसे बड़ा मुद्दा है हमारी फैक्ट्री का 97 करोड़ रुपये दूसरी फैक्ट्री में ट्रांसफर कर दिया गया है. गन्ना राज्य मंत्री जिले के होने के बाद भी अब तक किसानों के लिए भुगतान की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं. चीनी निर्यात में भी गड़बड़ी देखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें- BJP नेता और पूर्व मंत्री के भाई, RLD नेता समेत 50 लोगों का शस्त्र लाइसेंस रद्द, बागपत डीएम ने इस वजह से लिया एक्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget