एक्सप्लोरर

UP Crime: पीलीभीत में मुठभेड़ के बाद अपराधी गिरफ्तार, जानें- कोर्ट से कैसे हो गया था फरार

Criminal Absconding From Court: एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि बीसलपुर थाना क्षेत्र के गोबल पतिपुरा निवासी युवक गैंग्स्टर एक्ट का आरोपी है. उसे न्यायालय लाया गया था. वह शौच का बहाना कर भाग निकला था.

Pilibhit Encounter: यूपी के पीलीभीत में न्यायालय (Court) परिसर में पुलिस हिरासत से भागे गैंगस्टर एक्ट (Gangester Act) के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ (Encounter) के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी उसके पैर में गोली मार दी. इसके बाद ही उसे काबू किया जा सका. फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

सोमवार को शौचालय की पाइप के सहारे हो गया था फरार
दरअसल, थाना बीसलपुर की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सचिन को सोमवार को ही गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया. कोर्ट परिसर में सचिन ने पुलिसकर्मियों से शौच जाने की बात कही. इसके बाद वह न्यायालय परिसर में ही शौच करने चला गया. काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो पुलिस वालों ने दरवाजा तोड़ दिया. इसके बाद पता चला कि वह पाइप के सहारे फरार हो चुका है. इसके बाद हड़कम्प मच गया. 

रात भर होती रही अपराधी की तलाश
आरोपी के भागने की सूचना के बाद मौके पर आला अधिकारी व पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर पहुंचे. पुलिस रात भर आरोपी की तलाश करती रही. मंगलवार की सुबह वह पुलिस को दिख गया. पुलिस ने जैसे ही उसे पकड़ने की कोशिश की, सचिन ने पुलिस पर फायर झोंक दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मार दी. इसके बाद सचिन को पकड़ लिया गया. सचिन के पास 312 बोर का अवैध तमंचा व दो गोलियां बरामद की गई हैं. गोली लगने से घायल सचिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानिए, क्या कहा एसपी ने 
एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि बीसलपुर थाना क्षेत्र के गोबल पति पुरा निवासी युवक गैंग्स्टर एक्ट का आरोपी है. उसे सोमवार को न्यायालय लाया गया था. इस दौरान वह शौच का बहाना कर भाग निकला था. इस लापरवाही के मामले में सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है. देर रात आरोपी को एसओजी टीम और पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन वह फिर भागने लगा और गोली चला दी. इसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने और न्यायालय से भागने के मामले में भी केस दर्ज कर कार्रवाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder: क्या बरेली जेल में रची गई उमेश पाल हत्याकांड की साजिश? अतीक अहमद के भाई अशरफ पर गहराया शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी सांसद सतीश गौतम की सदस्यता पर लटकी तलवार! इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस
बीजेपी सांसद सतीश गौतम की सदस्यता पर लटकी तलवार! इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस
यूपी: 21 दिन में दरिंदे को उम्रकैद की सजा, चचेरे मामा ने किया था डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म
यूपी: 21 दिन में दरिंदे को उम्रकैद की सजा, चचेरे मामा ने किया था डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म
'US, चीन और पाकिस्तान अभिजीत दीपके की....', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर महंत सीताराम दास का दावा
'US, चीन और पाकिस्तान अभिजीत दीपके की...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर महंत सीताराम दास का दावा
वाराणसी में रेलवे स्टेशन पर पुरुषों से छेड़छाड़, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
वाराणसी में रेलवे स्टेशन पर पुरुषों से छेड़छाड़, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget