एक्सप्लोरर

Pilibhit: पीलीभीत में सड़क की गुणवत्ता से जुड़ा वीडियो वायरल, चीफ इंजीनियर ने लिया ये बड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सड़क की गुणवत्ता से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने हकीकत जानने के लिए मौके का दौरा किया.

UP News: पीलीभीत (Pilibhit) में सड़क की गुणवत्ता में खामी पाए जाने की जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के चीफ इंजीनियर बरेली (Bareilly) से मौके का दौरा करने पहुंचे. हकीकत देखते ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी और साथ ही 10 मीटर की सड़क को उखड़वा दी. उन्होंने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है. दरअसल बीते मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लड़के इसी सड़क को खोदकर उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे थे. यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था.

कंस्ट्रक्शन कंपनी भी ब्लैक लिस्ट

चीफ इंजीनियर ने 20 अक्टूबर को इलाके का दौरा किया था. बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की थी जिसके बाद चीफ इंजीनियर ने उन्हें भी चेतावनी दी है. एग्जिक्यूटिव इंजीनियर उदय नारायण ने बताया कि चीफ इंजीनियर ने दौरा किया है और कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं जिसके बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है. अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी. जो कंपनी ब्लैक लिस्ट हुई है वह कई सालों से पीडब्ल्यूडी का काम करती आई है. 

एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को सुनाई खरी-खरी

चीफ इंजीनियर के कड़े रुख से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. चीफ इंजीनियर ने हिदायत दी है कि अगर ऐसी शिकायत दोबारा नहीं आनी चाहिए. उन्होंने एग्जिक्यूटिव इंजीनियर से कहा कि आपके जिले में रहते हैं, आपको जांच-पड़ताल करनी चाहिए था. हमको बरेली से आकर कार्रवाई करनी पड़ी. इससे पूरा महकमे पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है. उधर, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर उदय नारायण ने बताया, ' चीफ सहाब ने अपने सामने सड़क को उखड़वा कर दोबारा बनवाया है और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश दिए हैं. वहीं विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है.'

ये भी पढ़ें -

Sultanpur News: सुल्तानपुर में मुझई नदी में नहाने गई पांच बच्चियां लापता, चार के शव बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget