एक्सप्लोरर

Pilibhit News: पीलीभीत में हैवानियत की हदें हुईं पार! शराबी पति ने पत्नी को चारपाई से बांधकर डंडे से बुरी तरह पीटा

Pilibhit Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक महिला की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल कराया.

UP News: पीलीभीत (Pilibhit) में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को चारपाई से बांध कर डंडे से जमकर पीटा. इसके बाद महिला की बेटी ने मौके पर पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने महिला को बचाया और आरोपी पति को थाने ले आई. मामले में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. आपको बता दें महिला अपराध (Crime Against Women) से जुड़ा यह जिले में तीसरा मामला है. इससे पहले भी दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इसी तरह के दो मामले सामने आ चुके हैं.

थाना हजारा क्षेत्र के गांव अशोकनगर में रहने वाले पति-पत्नी अमरजीत सिंह और प्रीतम कौर का एक महीने पहले विवाद हुआ था. विवाद के बात प्रीतम कौर अपने रिश्तेदार के घर चली गई. रिश्तेदारों की पंचायत के बाद प्रीतम कौर अपने पति अमरजीत सिंह के साथ घर आ गई. 15 जनवरी को अमरजीत सिंह घर से बाहर गया और शराब पीकर घर आया और हमेशा की तरह एक बार फिर प्रीतम कौर ने शराब पीने का विरोध किया. प्रीतम कौर का आरोप है कि शराब पीने का विरोध करने पर पति ने उसके हाथ-पैर और बाल चारपाई से बांध दिए और उसके बाद उसको बुरी तरह से पीटा.

बेटी ने मां को पिटता देख बुला ली पुलिस

ऐसा देख पीड़िता की बेटी ने पुलिस को सूचना दी. पीड़ित महिला का कहना है कि मौके पर पुलिस ने उसको बचाया और चारपाई से खोला. मौके पर आई पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा. वहीं, आरोपी पति को हिरासत में ले लिया. पीड़ित महिला का मंगलवार को पूरनपुर सीएचसी में मेडिकल कराया गया. पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही एफआईआर दर्ज कर दी गई है और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है. 48 घंटे की अंदर जिले में इस तरह की दूसरी बड़ी घटना है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: अखिलेश यादव का दावा- काऊ मिल्क प्लांट का बजट नहीं दे पा रही योगी सरकार, लाखों का पेमेंट अटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget