एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी, जानें किन मांगों को लेकर हो रही भूख हड़ताल

Uttarakhand News: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी भूख हड़ताल पर हैं. वह बीते 10 साल से आपदा की भेंट चढ़ गए भवनों, दुकानों और भूमि का मालिकाना हक दिए जाने की मांग कर रहे हैं

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी आपदा की भेंट चढ़ चुके अपने भवनों और दुकानों के साथ भूमि का मालिकाना हक दिए जाने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं. इस बीच, सोमवार से आमरण अनशन पर बैठे दो तीर्थ पुरोहितों में से एक का स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हें केदारनाथ में ही एक अस्पताल में ले जाना पड़ा. केदारनाथ मंदिर के तीर्थ पुरोहित समाज की मुख्य संस्था केदार सभा के आह्वान पर पिछले चार दिनों से यह आंदोलन चल रहा है. मंगलवार को भी खराब मौसम के बीच आंदोलन स्थल पर तंबुओं में दो तीर्थ पुरोहित आमरण अनशन पर डटे रहे.

केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि तीर्थ पुरोहित और व्यवसायी पिछले 10 साल से केदारनाथ आपदा की भेंट चढ़ गए भवनों, दुकानों और भूमि का मालिकाना हक दिए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस पर उत्तराखंड सरकार का रवैया टालमटोल वाला रहा है.

चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन

उन्होंने बताया कि जिन चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है उनमें मुख्य रूप से 2013 की आपदा में पूरी तरह बह गए भवनों के मालिकों को भूस्वामित्व के साथ नए भवन देने, मंदिर के चबूतरे के निर्माण के लिए जिन परिवारों की भूमि अधिग्रहीत की गई उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भूस्वामित्व के साथ भवन दिए जाने, जिन तीर्थ पुरोहितों के साथ अनुबंध के आधार पर भवन अधिग्रहण किया गया हो, उनके भवन जल्द तैयार कर भूस्वामित्व के साथ सौंपे जाने और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगाए गए सोने की उच्च स्तरीय जांच की मांग शामिल हैं.

प्रशासन ने नहीं ली सुध

राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ में चार दिन से आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार का रवैया अभी भी उदासीनता से भरा हुआ है. केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष किशन चंद्र बगवाड़ी ने भी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इस मामले पर बातचीत के लिए आगे क्यों नहीं आ रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार का ऐसा ही रुख रहा तो गुरुवार से केदारनाथ में चल रहे कार्यों को बंद कराने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

केदारनाथ में आंदोलन के चलते एक दिन बाजार बंद रखा गया और केदार सभा के सदस्य एक दिन का क्रमिक अनशन भी कर चुके हैं. सोमवार से दो तीर्थ पुरोहित संदीप सेमवाल और कमल तिवारी आंदोलन स्थल पर एक तंबू के भीतर आमरण अनशन पर डटे हैं. केदार सभा के अध्यक्ष तिवारी का कहना है कि आमरण अनशन पर बैठे एक साथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है.

आजतक पूरा नहीं किया वादा

आंदोलनरत लोगों ने कहा कि 2013 में आयी केदारनाथ आपदा के समय पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त भवनों और दुकानों को पुनः बना कर देने का वादा किया गया था, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि कुछ भवनों का निर्माण हुआ है लेकिन उनका मालिकाना हक नहीं मिलने से लोग भविष्य को लेकर आशंकित हैं. उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा.

केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘हम लगातार तीर्थ पुरोहितों के संपर्क में हैं.’’ उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों के आवास के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है और इस सीजन के अंत तक आवास तैयार होने के बाद वे उन्हें वितरित कर दिए जाएंगे. सिंह ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में तीर्थ पुरोहितों के साथ अनुबंध हुए थे जिनके सभी रिकॉर्ड उनके पास हैं.

तीर्थ पुरोहितों को भवन और भूमि का अधिकार दिए जाने की मांग

योगेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया, ‘‘मसला भूभिधरी का हो या आवंटन का, भवन अभी निर्माणाधीन हैं और कागजातों में आवंटन कर दिया गया है. तीर्थ पुरोहितों के साथ 2016 और 2018 में हुए अनुबंधों की पूर्ति की जा रही है.’’ अधिकारी ने इस बात को गलत बताया कि सरकार की मंशा अपने अनुबंध पूरे करने की नहीं है. उन्होंने कहा कि केदारनाथ में निर्माण कार्य की परिस्थितियां अलग हैं और यहां काम करने के लिए बहुत कम समय मिलता है.

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो साल से हम इन्ही अनुबंधों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं. तीर्थ पुरोहितों को भवन और भूमि का अधिकार दिए जाने के संबंध में जो भी नियमसंगत होगा, वह किया जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने केदार सभा को यह जानकारी दे दी है और व्यक्तिगत रुप से जिसने भी जानकारी लेनी चाही उन्हें भी यह बात बता चुके हैं.’’

यह भी पढ़ेंः 
UP News: बस्ती में प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी नेता को बनाया बंधक, धरने पर भी बैठे, इस बात से हैं नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget