एक्सप्लोरर

Phulpur Bye-Election में 435 पोलिंग पार्टियां कराएंगी मतदान, दीपक, मुजतबा और जितेंद्र के बीच कड़ा मुकाबला

UP ByPolls 2024: फूलपुर विधानसभा सीट पर कुल 435 बूथों पर वोट डाले जाएंगे. मतदान के लिए 220 केंद्र बनाए गए हैं. यहां के एक दर्जन बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं.

UP By Election 2024: यूपी में विधानसभा की जिन नौ सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें संगम नगरी प्रयागराज की फूलपुर सीट भी शामिल है. फूलपुर सीट पर भी कल मतदान होना है. मतदान से पहले आज पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शहर की मुंडेरा मंडी से रवाना किया गया है. मतदान कराने के लिए फूलपुर सीट पर 435 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है. पोलिंग पार्टियों की रवानगी के वक्त आब्जर्वर के साथ ही और पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे. 

 फूलपुर में मतदान कराने के लिए तीन हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इनमें से पचीस रिजर्व कर्मचारी हैं हैं. इसके अलावा सुरक्षा में पुलिस और होमगार्ड के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है. हालांकि मतदान की ड्यूटी से बचने के लिए तमाम कर्मचारी आखिरी वक्त तक जुगत लगाते रहे, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसमें मायूसी का ही सामना करना पड़ा. 

विनोद तावड़े के कैश कांड पर अखिलेश यादव ने किया तीखा हमला, कहा- यह बीजेपी का पुराना तरीका

मतदान के लिए 220 केंद्र बनाए
फूलपुर विधानसभा सीट पर कुल 435 बूथों पर वोट डाले जाएंगे. मतदान के लिए 220 केंद्र बनाए गए हैं. यहां के एक दर्जन बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं. इसके अलावा दस मॉडल और एक पिक बूथ भी रहेगा. फूलपुर में 407366 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें से 223560 पुरुष मतदाता और 183748 महिला मतदाता है. इसके अलावा थर्ड जेंडर के भी 58 वोटर हैं. 

 फूलपुर विधानसभा सीट पर एक दर्जन प्रत्याशी मैदान में है. हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी के दीपक पटेल, समाजवादी पार्टी के मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी और बीएसपी के जितेंद्र सिंह के बीच है. फूलपुर सीट पर बीस नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे. मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है. हालांकि मतदान से पहले आरोप प्रत्यारोप भी जोरों पर किए जा रहे हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget