एक्सप्लोरर

'PDA फॉर्मूले से देंगे टक्कर, बीजेपी का नहीं खुलेगा खाता,' फूलपुर उपचुनाव में सपा की हुंकार

Phulpur By Election 2024: चुनाव की तारीख नजदीक आते ही फूलपुर सीट पर सियासी दलों की सरगर्मियां बढ़ गई है. यूपी उपचुनाव को लेकर सपा ने दावा किया इस बार बीजेपी का खाता खुलना मुश्किल है.

Phulpur Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर सियासी दलों ने गहमा-गहमी तेज हो गई है. सियासी रस्सकशी के बीच प्रयागराज में सवामजवादी पार्टी के विधायक डॉ मान सिंह यादव और हाकिम लाल बिंद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौ सीटों पर हो रहा उपचुनाव 2027 का सेमीफाइनल है. 

विधायक डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचेगी और 2027 के फाइनल मुकाबले को जीत कर यूपी की जनता को तानाशाही और भेदभाव करने वाली सरकार से निजात दिलाने का काम करेगी.

'इंडिया गठबंधन के फेवर में माहौल'
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के दोनों विधायकों ने दावा किया कि फूलपुर का माहौल पूरी तरह इंडिया गठबंधन के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि इस सीट पर पांच महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव का नतीजा दोहराया जाएगा. 

सपा विधायक ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी यहां कम से कम तीस हजार वोटों से जीत दर्ज करेगी. विधायक मानसिंह यादव और हाकिम लाल बिंद का कहना है कि पार्टी ने यहां अखिलेश यादव और शिवपाल यादव समेत कई स्टार प्रचारकों से प्रचार करने की अपील की है. 

सपा विधायकों ने कहा कि दीपावली के त्योहार के बाद स्टार प्रचारकों की सभाओं के कार्यक्रम तय कर लिए जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से ऊब चुकी है और बदलाव करने की तैयारी में जुटी है. यूपी की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है.

'बीजेपी का नहीं खुलेगा खाता'
विधायक डॉ मानसिंह यादव और हाकिम लाल बिंद ने एक सुर में कहा कि नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी का खाता खुलना मुश्किल है. इंडिया गठबंधन यह चुनाव भी PDA फार्मूले पर ही लड़ रहा है. उन्होंने कहा, "पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक मतदाता लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी नहीं बंटेंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि आपस में बंटने से नुकसान होना तय है. PDA के मतदाता इस चुनाव में लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा बढ़-चढ़कर संविधान और आरक्षण बचाने का काम करेंगे."

'सपा का किसी से नहीं है मुकाबला'
समाजवादी पार्टी के गंगा पार जिलाध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि सपा पिछले कई महीनों से फूलपुर के एक-एक गांव और गलियों में वोटरों से कई बार सीधे तौर पर संपर्क कर चुकी है. हमारी तैयारी बूथ स्तर तक है. राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता यहां दिन-रात काम कर रहे हैं. 

सपा के गंगा पार जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि हमारे प्रत्याशी को ईमानदारी, सादगी और उनकी सक्रियता का जबरदस्त फायदा मिल रहा है. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की लड़ाई किसी से नहीं है, बाकी उम्मीदवार दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद की घटना के विरोध में उतरे अलीगढ़ के वकील, सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget