एक्सप्लोरर

फूलपुर सीट पर उपचुनाव का घमासान तेज, पहले दिन इतने उम्मीदवारों ने लिए नामांकन पत्र

Phulpur By-election 2024: फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 25 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे. यहां 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी.

Phulpur By-election 2024: प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में नामांकन के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं किया. यहां पहले दिन एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ. हालांकि 16 उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र जरूर लिए. इस दौरान बीजेपी और बीएसपी के साथ ही आजाद समाज पार्टी की तरफ से नामांकन पत्र लिए गए. प्रयागराज में नामांकन का काम सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हो रहा है. 

पहले दिन बीएसपी के घोषित उम्मीदवार शिवबरन पासी के नाम से नामांकन पत्र लिया गया. नामांकन पत्र उनके प्रतिनिधि ने लिया. बीएसपी ने उन्हें करीब दो महीने पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया था. बीजेपी के नाम पर पार्टी कार्यकर्ता समीर त्रिपाठी ने पर्चा लिया है. हालांकि समीर त्रिपाठी का नाम ना तो बीजेपी के पैनल में है और ना ही उनके नाम को लेकर कोई चर्चा हुई. आजाद समाज पार्टी की ओर से शाहिद अख्तर खान ने भी नामांकन पत्र लिया है. 

16 में से 9 निर्दलीय प्रत्याशियों ने लिया पर्चा
प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. जिसके लिए 16 में से 9 उम्मीदवारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा लिया. फूलपुर विधानसभा सीट के लिए नामांकन का काम कलेक्ट्रेट परिसर में हो रहा है. यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पहले दिन पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे. नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट कैंपस में बैरिकेडिंग भी की गई है. 

फूलपुर विधानसभा सीट पर 25 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे. यहां 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की वापसी हो सकेगी. 30 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी और उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. फूलपुर सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

फूलपुर सीट पर समाजवादी पार्टी ने तीन बार विधायक रहे मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी को इंडिया गठबंधन की तरफ से उम्मीदवार घोषित किया है. वह सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. जबकि बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है. बीजेपी से पूर्व विधायक दीपक पटेल और गंगापार की जिलाध्यक्ष कविता पटेल के नाम की चर्चा है.

महाराष्ट्र में अखिलेश यादव ने MVA गठबंधन को दिया झटका! इन 4 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget