एक्सप्लोरर

Prayagraj: यूपी में पिछले सौ दिन से नहीं बढ़े हैं पेट्रोल -डीजल के दाम, जानिए कब हो सकती है कीमतों में बढ़ोत्तरी

Prayagraj: यूपी में विधानसभा चुनाव का दौर है ऐसे में पिछले करीब सौ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. सवाल उठता है कि क्या जनता पर ये मेहरबानी चुनाव के बाद भी रहेगी?

Prayagraj: यूपी में विधानसभा चुनाव का दौर है ऐसे में पिछले करीब सौ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. जिससे ग्राहकों ने काफी राहत की सांस ली है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर तेल कंपनियां कब लोगों पर इसी तरह मेहबान रहेंगे. क्या जब 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे, तब भी ये राहम मिलती रहेगी या फिर एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगेंगे. पेट्रोल और डीजल की कीमतें विधानसभा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन वोटरों को भी यही लगता है कि ये राहत सियासी है और चुनाव ख़त्म होने के बाद उनकी जेब पर एक बार फ़िर से बोझ पड़ना शुरू हो जाएगा. 

3 नवंबर से लगा है तेल की कीमतों पर ब्रेक

पिछले डेढ़ सालों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. तेल कंपनियों ने आख़िरी बार 2 नवंबर को तेल के दाम बढ़ाए थे. 3 नवंबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी यानी उत्पाद शुल्क घटाया था तो वहीं यूपी की योगी सरकार ने वैट कम कर लोगों को दीपावली का तोहफा दिया था. केंद्र और यूपी सरकार द्वारा टैक्स घटाए जाने से सूबे में पेट्रोल और डीजल के दाम तकरीबन बारह रूपये प्रति लीटर तक कम हो गए थे और इससे महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली थी. जहां पहले तकरीबन हर दिन इनके दाम बढ़ते रहते थे, लेकिन तब से इस सिलसिले पर ब्रेक लगा हुआ है.  

चुनाव की वजह से नहीं बढ़ रहे दाम

यूपी में 2 नवंबर के बाद पिछले 97 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढे हैं. संगम नगरी प्रयागराज की बात करें तो पेट्रोल 107 रूपये प्रति लीटर से ज़्यादा के दाम पर बिक रहा था, लेकिन अब 95.09 रूपये में बिक रहा है. इसी तरह डीजल 98.78 रूपये प्रति लीटर से घटकर 86. 56 रूपये हो गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम तब लगातार बढ़ रहे थे, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही थीं. बहरहाल दाम कम होने से महंगाई कंट्रोल होती नज़र आने लगी है. कीमतें कम होने को लेकर सियासी पार्टियां अपने नफे नुकसान के मुताबिक़ बयानबाजी कर रही हैं, लेकिन आम उपभोक्ताओं का मानना है कि यह राहत न सिर्फ फौरी और सियासी है. विधानसभा चुनाव के बाद दाम फिर से बढ़ सकते हैं.

सपा-भाजपा का वार-पलटवार

सपा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह का कहना है कि सरकार ने कोरोना काल में भी पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ाकर लोगों की जेब पर डाका डाला और अपना खजाना भरा. इसका जवाब देते हुए बीजेपी नेता डा० शैलेश कुमार पांडेय सरकार का बचाव करते हुए इसे इंटरनेशनल मार्केट से जुड़ा हुआ बता रहे हैं. जबकि प्रयागराज के आम उपभोक्ता तेल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग कर रहे हैं. इनसे न केवल लोगों को राहत मिलेगी बल्कि महंगाई पर भी काबू पाया जा सकेगा. 

ये भी पढ़ें- 

प्रदेश में चुनाव है: जातिवाद के जवाब में ‘ब्राह्मण’ होने का ही अर्थ समझा बैठे मंत्री जी

UP Election 2022: यूपी चुनाव में दीदी की एंट्री, आज लखनऊ पहुंचेंगी ममता बनर्जी, कल अखिलेश के लिए प्रचार भी करेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget