एक्सप्लोरर

Budget 2019: पेट्रोल-डीजल, सोना-चांदी हुआ महंगा... सरकार ने यहां दी राहत

बजट 2019 के बाद पेट्रोल-डीजल, सोना-चांदी खरीदना महंगा हो जाएगा। वहीं, सरकार ने सस्ता घर लेने वालों को राहत दी है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। देश की पहली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार-2 का पहला बजट पेश किया। करीब दो घंटे 10 मिनट के लंबे भाषण में निर्मला सीतारमण ने देशवासियों के सामने आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बताया कि पेट्रोल डीजल पर एक रुपये सेस बढ़ा दिया गया है। वहीं, सोना-चांदी जैसे बहुमूल्य धातु पर टैक्स 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है। टैक्स बढ़ने के बाद आभूषण बनाना महंगा हो जाएगा। वहीं, सरकार ने अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए सस्ता घर खरीदने वालों को टैक्स में छूट बढ़ा दी है। आपको बताते हैं कि बजट से क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ।

क्या हुआ महंगा

पेट्रोल-डीजल में बढ़ा एक रुपये सेस वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी का ऐलान किया। इस एलान के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो जाएगा।

आभूषण बनाना होगा महंगा सोना-चांदी पर सरकार ने कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। कस्टम ड्यूटी बढ़ने के बाद अब देश में आभूषण महंगा हो जाएंगे।

विदेशी किताबें भी महंगी विदेश से आने वाली किताबें भी अब महंगी गो जाएंगी। दरअसल, सरकार ने आयातित पुस्‍तकों पर 5 फीसदी कस्‍टम ड्यूटी लगाने की घोषणा की है।

इसके अलावा वित्त मंत्री ने ऑटो पार्ट्स, ऑप्‍टीकल फाइबर, डिजिटल कैमरा, काजू, कुछ सिंथेटिक रबड़, विनाइल फ्लोरिंग पर बेसिक कस्‍टम ड्यूटी को बढ़ाने की घोषणा की है।

क्या हुआ सस्ता

सस्ता हुआ अपना घर का सपना नया घर खरीदने वालों को सरकार ने बढ़ी राहत दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए सस्ता घर खरीदने वालों को टैक्स में छूट दी जाएगी। हाउसिंग लोन के ब्याज पर अब 3.50 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी, जो अब तक 2 लाख रुपये थी। अब 45 लाख रुपये तक का घर खरीदने पर लोन के ब्याज पर मिलने वाली कुल छूट अब 2 लाख से बढ़कर 3.5 लाख हो गई है।

ई-वाहनों पर टैक्स घटकर 12 से हुआ 5 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर टैक्स 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। सरकार ने इसके लिए ब्याज दर में राहत का एलान भी किया है। अब इलेक्ट्रिक कार, बाइक पर अब 5 फीसदी टैक्स लगेगा।

इसके अलावा साबुन, शैंपू, बालों का तेल, गद्दा, बिस्तर, नमकीन, सूखा नारियल समेत कई और चीजें भी महंगी हो जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget