एक्सप्लोरर

प्रयागराजः दुर्गा पूजा की इजाजत मांगने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे भक्त, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

प्रयागराज की बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन ने दुर्गा पूजा के मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. हाईकोर्ट से पूजा के लिए अनुमति की मांग की है.

प्रयागराज, एबीपी गंगा। दुर्गापूजा शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का वक़्त बचा है, लेकिन कोरोना काल में इस बार मां दुर्गा के भव्य पंडाल सज पाएंगे या नहीं, इस पर अभी उहापोह की स्थिति है. केंद्र और यूपी सरकार ने भी अभी इस बारे में कोई फैसला भी नहीं लिया है. लिहाजा आयोजक और दूसरे लोग तस्वीर साफ़ होने का इंतजार कर रहे हैं. बंगाली समाज के लोग और दूसरे श्रद्धालु चाहते हैं कि दुर्गापूजा का त्यौहार इस बार भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत परम्परागत तौर पर पंडालों में ही मनाने दिया जाएगा. कोई भी गाइड लाइनतय कर दी जाए, लेकिन परम्परा को कतई खंडित न होने दिया जाए.

प्रयागराज के बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन ने दुर्गापूजा को हमेशा की तरह भव्य तरीके से मनाने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दाखिल की हुई है. इस जनहित याचिका यानि पीआईएल पर जल्द सुनवाई की मांग को लेकर याचिकाकर्ताओं के वकील ने चीफ जस्टिस को लेटर देकर इसे स्पेशल केस के तौर पर जल्द सुने जाने की गुहार लगाई है.

सरकार की चुप्पी का जिक्र बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव पीके राय की तरफ से दाखिल की गई अर्जी में कहा गया है कि दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर सरकार फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं. दुर्गापूजा की तैयारियों में दो से तीन महीने का वक्त लगता है. तस्वीर साफ़ न होने से भ्रम की स्थिति है और कोई तैयारी शुरू नहीं हो पा रही है.

कोर्ट से मांगी अनुमति पीआईएल में हाईकोर्ट से इस मामले में दखल देते हुए उससे अनुमति दिए जाने का आदेश जारी किये जाने की अपील की गई है. याचिकाकर्ता के वकील वीसी श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा और कोमल पाठक के मुताबिक़ इस पीआईएल पर अब अगले हफ्ते सुनवाई होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ेंः

लखनऊः अस्पतालों में शुरू हुई ओपीडी और एमरजेंसी सर्विस, इन नियमों का करना होगा पालन गाजियाबादः थाने में हुई मारपीट के आरोपी की मौत, पुलिस पर उठे सवाल, कौन देगा जवाब ? 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget